झारखण्ड सहायक अध्यापक संघर्ष मोर्चा के बैनर तले हूल दिवस पर सभी प्रखंड मुख्यालयों में मशाल जुलूस का किया गया आयोजन

धनबाद : राज्य व्यापी आंदोलन के क्रम मे आज 30 जून हूल दिवस पर राज्य के सभी प्रखंड मुख्यालयों में झारखण्ड सहायक अध्यापक संघर्ष मोर्चा के बैनर तले मशाल जुलूस निकाला जा रहा है ।इस निमित 30 जुन रविवार को हुल दिवस के अवसर पर टुंडी प्रखंड के सहायक अध्यापको ने प्रखंड मुख्यालय से बाजार तक मशाल जुलूस कुलदीप पांडेय अनिल राजवंशी के नेतृत्व मे निकाला गया।मशाल जुलूस में मुख्य रूप से राज्य सदस्य निरंजन दे व सुशील पांडेय उपस्थित हुए। दोनों राज्य सदस्यों ने संयुक्त बयान जारी कर राज्य सरकार को चेताया ओर कहा कि अविलंब वर्तमान सरकार अपने तीन माह मे वेतनमान देने की वादा को पूरा करे अन्यथा इससे भी ज्यादा उग्र आंदोलन की रूप रेखा तैयार की जायेगी।
मशाल जुलूस में राज्य सदस्य सुशील कुमार पांडे, राज्य सदस्य निरंजन दे समेत सैकड़ों सहायक अध्यापकों ने भाग लिया ओर कहा कि टुंडी दिशोम गुरू शिबु सोरेन का आंदोलन की धरती रही है,ओर राज्य के सहायक अध्यापक अब उन्ही के राह मे चलने को वीवश है,झारखंड सरकार बिहार के तर्ज पर वेतनमान जल्द लागू करे,अन्यथा जोरदार आंदोलन होगा। जुलुस में मुख्य रूप से राजीव सिंह, गिरीश साव, पंकज विश्वकर्मा, सतार अंसारी, अब्दुल रसीद, गाजों सिंह, अशोक महरा, लीलनाथ मंडल, पवन मंडल, मलयाशीस बनर्जी, कोमेश हंसदा, शुशील कुमार, अनोज शर्मा, भागीरथ सिंह, ईश्वर मुर्मु, नंदलाल महतो, सुरेन किस्कू, भानु प्रसाद, अब्दुल सतार, लक्ष्मण प्रसाद, रामचंद्र तिवारी, सुनील मुर्मु, नकुल रविदास, अख्तर अंसारी, एमडी सिराज, शुशील मुर्मु नीलांबर रजवार (दिनेश कुमार महतो (पूर्वी टुंडी प्रखंड अध्यक्ष) लखन राय, इंद्रदेव राय, सुभाष महतो, मनोज, कृष्ण, सत्रुधन कुमार, सत्येंद्र चौधरी, परितोष, महतो, रामू ओझा, सुभाष रजवार, अनेकों पारा शिक्षक शामिल थे।