झरि‍या में आयोजित ‘एक मुलाकात-अपनों के साथ’ कार्यक्रम में शामिल हुए धनबाद जिलाध्यक्ष समेत कांग्रेस के अन्य नेता

झरिया: दिनांक 9 अगस्त 2024 को झरिया सवीता इंटरनेशनल स्कूल में “एक मुलाकात अपनो के साथ” कार्यक्रम के तहत धनबाद कांग्रेस जिलाध्यक्ष संतोष कुमार सिंह, कार्यकारी अध्यक्ष राशिद रजा, और झारखंड प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता सह सचिव शमशेर आलम पहुंचें। झरीया नगर कांग्रेस अध्यक्ष रत्नेस यादव और प्रखंड कांग्रेस अध्यक्ष इम्तियाज अली के नेतृत्व में धनबाद जिला कांग्रेस कमीटी के जिलाध्यक्ष संतोष सिंह झारखंड प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता सह सचिव शमशेर आलम और धनबाद जिला कांग्रेस कार्यकारी अध्यक्ष राशिद रजा अंसारी का जोरदार अभिनंदन किया गया।

एक मुलाकात अपनो कें साथ कार्यक्रम के तहत महीलाओ और ग्रामीणो को झारखंड सरकार की अबुआ आवास, मईया सम्मान योजना, सहित अन्य लाभदायक योजनाओ के संबंध विस्तृत रूप से बताया। जिलाध्यक्ष ने कहा कि “एक मुलाकात अपनो के साथ” कार्यक्रम के तहत कार्यकर्ताओ का मनोबल बढ़ाने का काम कर रहे हैं। वार्ड पंचायत और बुथ स्तर के कार्यकता ही संगठन को मजबूत करता है। धनबाद में होने वाली विधानसभा चुनाव की तैयारी को लेकर बुथ स्तर पर कांग्रेस को मजबूत नींव तैयार करने का टास्क दिया गया। जिलाध्यक्ष संतोष सिंह ने कहा कि हमें चुनाव के लिए तैयार रहना है भाजपा घबराहट में है। चुनाव आयोग पर दवाब बनाए जा रहे हैं समय से पहले चुनाव कराने हेतू। उन्होंने कहा कांग्रेस कार्यकताओं को चुनाव के लिए तैयार रहने का आह्वावान किया है। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए उन्होंने ने कहा कि हम झारखंड अलग राज्य आंदोलनकारी हैं। इस राज्य को बनाने के लिए हमलोग जेल भी गए। इसलिए हमलोग विरासत के बल पर नहीं बल्कि मेहनत करके राजनीति में आए हैं और कांग्रेस संगठन को मजबूत करने का काम कर रहा हूं। हम आलोचनाओं से बिचलित नही होते। इससे हमें और कार्य करने की शक्ती मिलती है।

झारखंड प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता सह सचिव शमशेर आलम ने कहा कि कांग्रेस में हम व्यक्ति की राजनीति नहीं करतें कांग्रेस पार्टी की राजनीति करतें हैं। कांग्रेस पार्टी हाईकमान द्वारा संगठन सशक्तिकरण की जिम्मेदारी दी गई हैं। हमारा लक्ष्य है कि “ऐसा कोई गांव नही जहां कांग्रेस के पांव नही” विधानसभा चुनाव में कांग्रेस+झामुमो गठबंधन जिला के सभी सीट से चुनाव जितेगें। धनबाद जिले में महागठबंधन को विधानसभा चुनाव में जीत होगी।

कार्यकारी अध्यक्ष राशिद रजा अंसारी ने कहा कि वरिष्ठ कांग्रेस नेताओं, स्वतंत्रता सेनानियों के परिवार व झारखंड आंदोलन के सेनानियों से भी हमलोग मिलेंगे। धनबाद के कार्यकताओ में काफी उर्जा है इस बार हमलोग चुनाव जितेगें।

मुख्यमंत्री मंईयां सम्मान योजना का लाभ ज्यादा महीलाओं तक पहुँचाने का आह्वान किया है। साथ ही आरोप लगाया कि भाजपा झारखंड सरकार की इस योजना से घबराहट में आ गई है। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के जेल से रिहाई के साथ ही चुनाव के लिए बेचैन है क्योकि भाजपा जानती है राहुल गांधी और हेमंत सोरेन का सोंच विकासशील है। उन्होंन कहा कि आगामी विधानसभा चुनाव को देखते हुए संगठन को और धारदार बनाने की जरूरत हैं। विधानसभा क्षेत्र में चुनावी यात्रा, जनसभा, जनसंवाद जैसे कार्यक्रम कर सरकार की कल्याणकारी योजनाओं को जन -जन तक पहुंचने का कार्य कांग्रेसजन करें।

बैठक में मुख्य रूप झारखंड प्रदेश के आमंत्रित सदस्य मुख़्तार खान, समशेर अलाम, संतोष सिंह, राशीद रजा अंसारी, भोलानाथ सिंह, भगवान दास, भगत सिंह, बीरेंद्र गुप्ता, बीरेंद्र कुमार सिंह, रत्नेश यादव, इम्तियाज अली, मणिभूषण तिवारी, हरभजन सिंह, बीरेंद्र यादव, कुंदन कुमार मोदक, अशोक लाल वर्णवाल, सूरज वर्मा, गौतम पासवान, संजीव सिंह, सोनू सिंह, मंटू कुमार, माधुरी देवी, प्रीति बर्मा, रवि शंकर निशाद भुटनी देवी, कविता सिंधी, भरती देवी,मंजू देवी, रिजवान अली,सहित सैकंडो कांग्रेस कार्यकताओ ने शिरकत किया।