कतरास। स्वतंत्रता दिवस के शुभ अवसर पर कतरास बाजार स्थित शहीद भगत सिंह चौक में राजेन्द्र प्रसाद राजा ने झंडोत्तोलन किया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि अधिवक्ता सुरेन्द्र प्रसाद सिंह, अधिवक्ता भैरवनाथ महतो, अधिवक्ता टिंकू सिंह, झामुमो नेता राजु खान, बिष्णु कुमार आदि ने शहीद-ए-आजम भगत सिंह की प्रतिमा पर माल्यार्पण स्वतंत्रता दिवस मनाया। वहीं रघुनाथपुर पैक्स कतरास-बाघमारा में अध्यक्ष राजेन्द्र प्रसाद राजा ने झंडोत्तोलन किया, कर्मचारी बिष्णु कुमार, राजु खान एवं अन्य उपस्थित थे।
कतरास बाजार में धूमधाम के साथ मनाया गया स्वतंत्रता दिवस के 78 वीं वर्षगांठ, शहीद भगत सिंह चौक पर राजेन्द्र प्रसाद राजा ने किया झंडोत्तोलन, दी तिरंगे को सलामी
