चूल्हा प्रमुख सम्मेलन सह शपथ ग्रहण समारोह !! झारखंड आंदोलनकारियों की छाती में गोली चलानेवाली पार्टी है कांग्रेस: सुदेश महतो

चूल्हा प्रमुख सम्मेलन सह शपथ ग्रहण समारोह !!

चूल्हा प्रमुख सम्मेलन सह शपथ ग्रहण समारोह !! आजसू पार्टी के अध्यक्ष सुदेश महतो ने कहीं। रविवार को बड़कागांव विधानसभा स्तरीय चूल्हा प्रमुख सम्मेलन सह शपथ ग्रहण समारोह को संबोधित कर रहे थे।

रांची: कांग्रेस झारखंड आंदोलनकारियों की छाती में गोली चलानेवाली पार्टी है। यह पार्टी बंदूक चलाना जानती है। पिछड़ा, विस्थापन और बेरोजगारी कांग्रेस समर्थित हेमंत सरकार की प्राथमिकता में नहीं है। इस पार्टी से राज्य के विकास की उम्मीद करना बेईमानी है। इनके लिए विकास का कोई मापदंड नहीं है। ये बातें आजसू पार्टी के अध्यक्ष सुदेश महतो ने कहीं। रविवार को बड़कागांव विधानसभा स्तरीय चूल्हा प्रमुख सम्मेलन सह शपथ ग्रहण समारोह को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि खेत, किसान और नौजवान के हक की लड़ाई हम लडेंगे। झारखंड को विस्थापन के दंश से हम बाहर निकालेंगे। महतो ने कहा कि बड़कागांव की जनता ने जिस परिवार के बाप, मां और बेटी को विधायक बनाया आज वही शक्ति लोगों को उजाड़ने का काम कर रही है। बेरोजगारी और विस्थापन आज राज्य का सबसे ज्वलंत मुद्दा है। विस्थापित जब राज्य सरकार से अपना हक अधिकार मांगने जाते हैं, तो सरकार लाठी, गोली दिखाकर लोगों को डराती है। सरकार ने राज्य की बड़ी आबादी के साथ धोखा किया है। हमारी तैयारी जमीन के मालिक को उसका उचित हक दिलाने की है। लव कुश जयंती समारोह में शामिल हुए सुदेश: लव कुश महासभा लोहरदगा द्वारा पुराना टाउन हॉल में आयोजित लव कुश जयंती समारोह में पार्टी अध्यक्ष सुदेश कुमार महतो शामिल हुए। मौके पर उन्होंने कहा कि विकास और संसाधनों का लाभ समाज के सभी वर्गों तक पहुंचे। विशेष रूप से उन लोगों तक जो आर्थिक, सामाजिक, और शैक्षिक रूप से वंचित हैं। तभी हम एक बेहतर समाज की परिकल्पना को पूरा कर सकते हैं।