JHARIA | महिला पतंजलि योग समिति ने लगाई योग शिविर, कई रोगों से निजात के लिए बताए उपाय

JHARIA | योग से होता है शरीर निरोग उक्त बातें महिला पतंजलि योग समिति झरिया प्रखंड प्रभारी माया देवी ने चांद कुइयां बजरंगबली मंदिर प्रांगण में योग शिविर के कार्यक्रम में महिलाओं को बताई। माया देवी एवं नीतू सिंह ने कहा कि लगातार हम लोग सुबह में 1 वर्षों से कार्यक्रम कर रहे हैं यहां पर बहुत से महिलाएं अनेक बीमारी से ग्रसित थी। इसीलिए महिलाओं को स्वस्थ रखने एवं निरोग बनाने के लिए हम लोगों ने बीड़ा उठाया। आज इस शिविर के माध्यम से 50 से अधिक महिलाएं जुड़ गई है, प्रतिदिन इसका लाभ ले रही है, कई महिलाएं स्वस्थ भी हो चुकी है, इसलिए सभी को योग करना चाहिए योग से मन और तन दोनों निरोग होता है। आने वाले दिनों में और भी कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। हम लोगों का उद्देश है गांव एवं कोलियरी के आसपास क्षेत्रों के जो भी महिलाएं हैं उनको इस योग के माध्यम से शिक्षा का अलख जगाना है, ताकि सभी स्वस्थ रहें शरीर से स्वस्थ रहेंगे, तो मन से भी स्वस्थ रहेंगे। मौके पर माया देवी, नीतू सिंह, वीणा सिंह, रेखा झा, मंजू सिंह, सविता देवी, रेखा सिंह, आशा देवी, सोनमती देवी, रेनू तिवारी, रीता सिंह, अनु देवी आदि महिलाएं शामिल थी।

Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now
WhatsApp Channel Join WhatsApp

2 thoughts on “JHARIA | महिला पतंजलि योग समिति ने लगाई योग शिविर, कई रोगों से निजात के लिए बताए उपाय

  1. If somke onee desires to bbe updated with latfest tecnologies thereforfe hee must bbe goo tto ssee this wweb page
    andd bee uup too date alll thhe time. ofvd9wuaptb0jiuvovtg

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *