Dhanbad News: संविधान बचाओ देश बचाओ विचार संगोष्ठी का आयोजन

संविधान बचाओ देश बचाओ विचार संगोष्ठी का आयोजन

संविधान बचाओ देश बचाओ विचार संगोष्ठी का आयोजन

Dhanbad News: RSS ने संविधान की प्रती राम लिला मैदान मे जलाई थी: जिलाध्यक्ष संतोष

Dhanbad News: धनबाद जिला कांग्रेस कमेटी के तत्वाधान में आज दिनांक 14 अप्रैल 20 25 दिन सोमवार को पूर्वाह्न 11:00 बजे संविधान निर्माता भारत रत्न डॉक्टर भीमराव अंबेडकर की 135 वी जयंती समारोह जिला कांग्रेस मुख्यालयके सभागार हाउसिंग कॉलोनी धनबाद में संपन्न हुआ।
सर्वप्रथम उपस्थित कांग्रेस जनों ने बाबा साहब के तेल्य चित्र पर पुष्प माला अर्पित करते हुए अपनी-अपनी तरह भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की तथा उनके जीवनी पर प्रकाश डालते हुए एक संविधान संगोष्ठी कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसकी अध्यक्षता धनबाद जिला कांग्रेस कमेटी के जिलाध्यक्ष संतोष कुमार सिंह ने की
संगोष्ठी कार्यक्रम को संबोधित करते हुए जिला जिलाध्यक्ष संतोष कुमार सिंह ने कहा कि BJP कहती है कि कांग्रेस ने बाबा साहेब अंबेडकर जी का अपमान किया है। जबकि सच्चाई यह है कि कांग्रेस पार्टी ने

Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now
WhatsApp Channel Join WhatsApp
  • बाबा साहेब को संविधान सभा का सदस्य बनाया
  • ड्राफ्टिंग कमेटी का चेयरमैन बनाया

बाबा साहेब ने अपने मित्र को 18 जनवरी 1952 में लिखे पत्र में खुद लिखा था कि मुझे हराने में एस.ए. डांगे और सावरकर का हाथ था। ये दोनों चाहते थे कि बाबा साहेब हार जाएं और यही उनकी मंशा थी।

RSS के लोगों ने संविधान की प्रति को राम लीला मैदान में जला दिया था। जिनके पुरखों ने संविधान की प्रति जलाई, महात्मा गांधी जी और नेहरू जी की तस्वीर जलाई, उनके चेले ही आज BJP के सदस्य हैं।

इसलिए BJP जनता को गुमराह न करे, क्योंकि सच्चाई सभी को पता है।

: कांग्रेस जिलाध्यक्ष श्री सिंह ने कहा बाबा साहेब अंबेडकर एक महान समाज सुधारक न्यायविद अर्थशास्त्री और राजनीतिक नेता थे जिन्होंने भारतीय संविधान सभा में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई और भारत के संविधान का मसौदा तैयार करने वाली समिति की अध्यक्षता की उन्होंने दलित महिलाओं और श्रमिकों के अधिकारों के लिए भी संघर्ष किया सामाजिक न्याय तथा समानता की दिशा में उनके महत्वपूर्ण योगदान रहा।संविधान में दलितों की सुरक्षा के लिए अनेक आर्टिकल हैं, कई कानून भी बनाए गए हैं, लेकिन उनका पालन नहीं हो रहा है।

यहां तक कि जब राजस्थान के नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली जी राम मंदिर में जाते हैं तो वह स्थान गंगाजल से धो दिया जाता है।

एक तरफ नरेंद्र मोदी खुद को बैकवर्ड क्लास का नेता बताते हैं, लेकिन दूसरी तरफ जब देश में बैकवर्ड क्लास के लोगों और दलितों के साथ अत्याचार होता है तो उसपर वो एक शब्द भी नहीं बोलते।

ये दिखाता है कि नरेंद्र मोदी संविधान की रक्षा में विफल हो गए हैं।
धनबाद जिला कांग्रेस कमेटी के कार्यकारी अध्यक्ष रशीद राजा अंसारी ने संगोष्ठी को संबोधित करते हुए कहा कि अंबेडकर नाम से लोकप्रिय भारतीय बहूज्ञ विधिवेत्ता अर्थशास्त्री राजनीतिक लेखक और समाज सुधारक थे उन्होंने दलित बौद्ध आंदोलन को प्रेरित किया और अछूतों से होने वाली सामाजिक भेदभाव के विरुद्ध अभियान चलाया था स्वतंत्र भारत के सबसे दूरदर्शी नेताओं में से एक डॉक्टर भीमराव अंबेडकर साहब थे।संगोष्ठी कार्यक्रम को संबोधित करने वाले में सर्वश्रेष्ठ बीके सिंह नवनीत नीरज साहित्य कमर राजेश्वर सिंह यादव पप्पू पासवान लक्ष्मण तिवारी मृत्युंजय सिंह जोगेंद्र सिंह जोगी दीपक से सिंह अक्षय वर प्रसाद हरेंद्र शाही कालीचरण यादव सत्यानंद पांडे रवि रंजन सिंह संतोष राय मंटू दास अरशद कलीम सरफराज आलम नवीन पासवान गुड्डू खान पवन रजक बबलू दास गौतम पासवान राजू दास साबिर अली महेंद्र कुमार दुबे अशोक मालाकार इरफान खान चौधरी मोहम्मद हारुन गंगा वाल्मीकि संतोष चौधरी बलराम महतो देवेंद्र कुमार अनूप पांडे अरविंद सैनी वीरेंद्र यादव अजय सिंह रमेश राय पूर्णेन्दुसिंह दिनेश सिंह रामजी भगत रविंद्र भारती आशीष सिंह मोहम्मद मंसूर सुरेश प्रसाद मोहम्मद आफताब मधुसूदन सिंह चौधरी मुमताज अंसारी मनोज घोष सैफुद्दीन शाहिद सैकड़ो कांग्रेस कार्यकर्ता में उपस्थित थे।