BIT Sindri Clash: फ्रेशर्स ऑफ द ईयर कांटेस्ट को लेकर छात्रों में मारपीट, तीन घायल

फ्रेशर्स ऑफ द ईयर कांटेस्ट को लेकर छात्रों में मारपीट

फ्रेशर्स ऑफ द ईयर कांटेस्ट को लेकर छात्रों में मारपीट

फ्रेशर्स इवेंट के बाद विवाद ने लिया हिंसक रूप, हॉस्टल में तोड़फोड़ और वाहन क्षतिग्रस्त

BIT सिंदरी कैंपस में छात्र गुटों के बीच हिंसक झड़प, मामला पुलिस तक पहुंचा

BIT Sindri Clash: धनबाद के प्रतिष्ठित बीआईटी सिंदरी संस्थान में सोमवार को आयोजित फ्रेशर्स ऑफ द ईयर कांटेस्ट के बाद छात्रों के दो गुटों के बीच विवाद ने हिंसक रूप ले लिया। विवाद की शुरुआत तब हुई जब प्रतियोगिता से कुछ छात्रों को बाहर निकाल दिया गया। इस पर प्रथम वर्ष और तृतीय वर्ष के छात्रों के बीच कहासुनी हुई, जो देखते ही देखते मारपीट और तोड़फोड़ में बदल गई।

Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now
WhatsApp Channel Join WhatsApp

हॉस्टल नंबर 29 के छात्र लेकर आए बाहरी युवक, कैंपस में हुई झड़प

निदेशक डॉ. पंकज राय के अनुसार, हॉस्टल नंबर 29 में रहने वाले प्रथम वर्ष के छात्र अभय चौधरी, हर्षित और आदित्य ने कैंपस के बाहर से कुछ युवकों को बुला लिया। सफेद रंग की स्कॉर्पियो (JH 10D 8704) में आए युवकों ने कैंटीन के पास खड़े तृतीय वर्ष के छात्रों पर हमला कर दिया, जिसमें तीन छात्र घायल हो गए।

जवाब में तृतीय वर्ष के छात्रों ने किया हॉस्टल में हमला

घटना की जानकारी मिलते ही तृतीय वर्ष के छात्र एकजुट होकर हॉस्टल नंबर 29 पहुंचे और वहां मारपीट व तोड़फोड़ की। छात्रों ने लैपटॉप और मोबाइल फोन छीनकर तोड़ डाले। इसके अलावा बिना नंबर की एक थार गाड़ी को बाहरी लोगों की समझकर छात्रों ने क्षतिग्रस्त कर दिया।

शिक्षकों और पुलिस को संभालनी पड़ी स्थिति, निदेशक ने दिए सख्त आदेश

घटना के दौरान हस्तक्षेप करने पहुंचे कई प्रोफेसर भी चोटिल हो गए। हालात बेकाबू होते देख निदेशक खुद मौके पर पहुंचे। सूचना मिलते ही गौशाला ओपी, सिंदरी और पाथरडीह पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और हालात को काबू में लिया।

प्रथम वर्ष के छात्रों को हॉस्टल खाली करने का निर्देश, कॉलेज बंद

निदेशक डॉ. पंकज राय ने इस घटना को दुर्भाग्यपूर्ण बताया और तुरंत प्रभाव से प्रथम वर्ष के छात्रों के लिए कॉलेज 13 जुलाई तक बंद करने के आदेश दिए। साथ ही हॉस्टल खाली कराने के निर्देश भी जारी किए गए हैं।

दोषियों पर होगी कार्रवाई, नुकसान की वसूली

निदेशक ने स्पष्ट किया कि हिंसा में शामिल छात्रों की पहचान कर उनके खिलाफ अनुशासनात्मक कार्रवाई की जाएगी। साथ ही कैंपस में हुए नुकसान की भरपाई भी उन्हीं छात्रों से की जाएगी जिन्हें इस घटना के लिए जिम्मेदार पाया जाएगा।