Dhanbad News: पंख एक नई दिशा 1 जून को कराएगी 11 वर वधुओं का दहेज रहित सामूहिक विवाह

11 वर वधुओं का दहेज रहित सामूहिक विवाह

11 वर वधुओं का दहेज रहित सामूहिक विवाह

Dhanbad News: आमंत्रण विवाह स्थल, धईया में सामाजिक संस्था पंख एक नई दिशा 1 जून को दहेज रहित 11 जोड़ो का सामूहिक विवाह कराएगी। संस्था की अध्यक्ष पिंकी गुप्ता ने बताया की पंख एक नई दिशा द्वारा जरूरतमंद परिवार के 11 जोड़ों का सामूहिक विवाह का आयोजन होगा।

Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now
WhatsApp Channel Join WhatsApp

इस विवाह में 11 वर वधुओं को संस्था के सदस्याओं द्वारा कपड़ा लहंगा, बर्तन, गद्दा, तकिया, पेटी, श्रृंगार का पूरा सामान पलंग समेत अन्य गृहस्थी बसाने का यथा संभव सामग्री दिया जाएगा। बारात टोटो सजा कर बैंड बाजा द्वारा निकला जाएगा।

इस नेक और पुण्य कार्य कों सफल बनाने मे संस्था की सुषमा प्रसाद,नम्रता गुप्ता , गायत्री गुप्ता, सुधा गुप्ता, रेखा गोयल, बबिता सिंह,रंजना सिंह,कल्पना रंजन, नीतू मुस्कान, सुशीला ओझा,पूनम सिंह मनीष गुप्ता,शशि शेखर गुप्ता आदि का योगदान है। बताया कि उसी दिन 1जून को कन्यादान के साथ संस्था द्वारा रक्तदान महादान का भी आयोजन किया गया है ।