Dhanbad News: उपायुक्त ने की सीएम SOE व KGBV के परीक्षाफल व नामांकन की समीक्षा

Dhanbad News

Dhanbad News

Dhanbad News: उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी श्री आदित्य रंजन ने आज जिले के सभी सीएम स्कूल ऑफ़ एक्सीलेंस तथा कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय के प्राचार्य व प्रबंधक के साथ परीक्षाफल का विश्लेषण किया तथा नामांकन की समीक्षा की।

Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now
WhatsApp Channel Join WhatsApp

उपायुक्त ने विद्यालयों में रिक्त सीट पर 10 जुलाई से पहले नामांकन सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। साथ ही प्रोजेक्ट इंपैक्ट, परीक्षण सत्र, असेंबली, प्रशिक्षण सहित अन्य बिंदुओं की समीक्षा की।

बैठक में जिला शिक्षा पदाधिकारी श्री अभिषेक झा, एडीपीओ श्री आशीष कुमार, एसएसएलएनटी सीएम एस.ओ.ई. की प्राचार्या श्रीमती अंजना महतो, विद्यालय प्रबंधक श्री संजय कुमार सिंह, जिला सीएम एस.ओ.ई. की प्राचार्य श्रीमती नमिता कुमारी, प्रबंधक श्री समी अख्तर, के.जी.बी.वी. से श्रीमती अनिशा कुमारी सिंह उपस्थित थे।