Dhanbad News: मुहर्रम में दिखा गंगा-जमुनी तहज़ीब का अद्भुत नज़ारा

मुहर्रम में दिखा गंगा-जमुनी तहज़ीब का अद्भुत नज़ारा

मुहर्रम में दिखा गंगा-जमुनी तहज़ीब का अद्भुत नज़ारा

Dhanbad News रविवार को पुराना बाजार चेंबर ऑफ कॉमर्स परिसर में मुहर्रम का आयोजन शांति और सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न हुआ। इस अवसर पर हिंदू-मुस्लिम एकता की एक मिसाल पेश की गई, जहां कमेटी के सोहराब खान, इमरान अली, पवन सोनी और प्रदीप नारोलिया सहित अन्य सदस्यों ने सामूहिक रूप से आयोजन को सफल बनाया।

Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now
WhatsApp Channel Join WhatsApp

कार्यक्रम में साम्प्रदायिक सौहार्द की भावना को और मजबूती मिली जब युवा संघर्ष मोर्चा के अध्यक्ष दिलीप सिंह को कमेटी की ओर से पगड़ी पहनाकर एवं अंग वस्त्र भेंटकर सम्मानित किया गया। इस सम्मान के माध्यम से आयोजकों ने सामाजिक एकता और जनसेवा में उनके योगदान को सराहा