Sindri News: 8 जुलाई 2025- बीआईटी सिंदरी में बी.टेक पाठ्यक्रम के लिए नामांकन प्रक्रिया का चौथा दिन मंगलवार को सफलता पूर्वक आयोजित किया गया। इस दिन कुल 131 विद्यार्थियों ने विभिन्न शाखाओं में प्रवेश लिया। इनमें प्रमुख रूप से इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग में 55 और इलेक्ट्रॉनिक्स एंड कम्युनिकेशन इंजीनियरिंग में 27 छात्रों ने नामांकन किया, जबकि अन्य शाखाओं में भी छात्रों ने उत्साहपूर्वक प्रवेश लिया।
पूरी नामांकन प्रक्रिया संस्थान के निदेशक डॉ. पंकज राय के मार्गदर्शन में संचालित की गई। इसमें डीन डॉ. डी.के. तांती, प्रभारी पदाधिकारी डॉ. धनेश्वर महतो, डॉ. जे.एन. महतो, प्रो. प्रवीण कुमार, डॉ. सागराम हेम्ब्रम, डॉ. मनोज मिश्रा, डॉ. राहुल कुमार, डॉ. दिनेश कुमार, प्रो. मनीष कुमार, प्रो. संजय उरांव, प्रो. खुस्तर अंसारी, प्रो. सुमन हेस्सा और प्रो. अकरम खान जैसे वरिष्ठ शिक्षकों की सक्रिय भूमिका रही।
नामांकन प्रक्रिया को व्यवस्थित और सुचारु रूप से संपन्न कराने में प्रशासनिक और तकनीकी कर्मचारियों का अहम योगदान रहा। इस टीम में श्री अभिषेक कुमार, श्री सनी भूषण, श्री सनी कुमार, श्री मुकेश कुमार सिंह, श्री सुमित सौरव, श्री पी.के. मिश्रा, श्री रामदास, श्री अजय पांडे, मो. अब्दुल रहमान अंसारी, श्री राजू कुमार, श्री गोपाल दास, एवं श्री देव नंदन सिंह शामिल रहे।
