Dhanbad News: नीट में सफलता प्राप्त करने पर पूनम मंडल को प्रदीप मंडल व नित्यानंद मंडल ने किया सम्मानित

नीट में सफलता प्राप्त करने पर पूनम मंडल को प्रदीप मंडल व नित्यानंद मंडल ने किया सम्मानित

नीट में सफलता प्राप्त करने पर पूनम मंडल को प्रदीप मंडल व नित्यानंद मंडल ने किया सम्मानित

Dhanbad News: धनबाद विधानसभा के दामोदरपुर निवासी पूनम मंडल, पिता अनाथ कुमार मंडल, माता उषा मंडल डीएवी पब्लिक स्कूल कोयला नगर की छात्रा ने नीट में 526 अंक लाकर (एआईआर 27205, ऑल इंडिया कैटिगरी रैंक 12500 ) लाकर धनबाद का नाम रोशन कि।

Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now
WhatsApp Channel Join WhatsApp

इस उपलब्धि के लिए पूनम मंडल को उसके आवास में जेपी हॉस्पिटल के अध्यक्ष सह भाजपा महानगर कोषाध्यक्ष प्रदीप मंडल व भारतीय जनता युवा मोर्चा के महानगर जिलाध्यक्ष नित्यानंद मंडल ने अंगवस्त्र ओढ़ाकर सम्मानित किया। इस मौके पर प्रदीप मंडल ने कहा पूनम मंडल ने गौरवपूर्ण सफलता प्राप्त की है जो उसकी उज्जवल भविष्य के लिए एक महत्वपूर्ण कदम है।

पूनम मंडल को आशीर्वाद देते हुए कहा की इस सफलता पर हम सभी को गर्व है। नित्यानंद मंडल ने कहा पूनम मंडल की सफलता कड़ी मेहनत समर्पण और दृढ़ संकल्प का परिणाम है पूनम ने न केवल अपने परिवार का बल्कि पूरे क्षेत्र का नाम रोशन किया है। यह सफलता अन्य विद्यार्थिओं के लिए प्रेरणा स्रोत है।

पूनम मंडल के भाई सुदीप मंडल ने बताया पूनम की सफलता से पूरे दामोदरपुर में खुशी की लहर है। पूनम को बधाई देने में आकाश मंडल समेत अन्य शुभचिंतक एवं दामोदर वासी शामिल थे।