Congress Leader Death: कांग्रेस नेता दिनेश सिंह के निधन पर शोक की लहर, पार्टी नेतृत्व ने जताया दुःख

कांग्रेस नेता दिनेश सिंह के निधन पर शोक की लहर, पार्टी नेतृत्व ने जताया दुःख

कांग्रेस नेता दिनेश सिंह के निधन पर शोक की लहर, पार्टी नेतृत्व ने जताया दुःख

Congress Leader Death: धनबाद में सड़क हादसे में कांग्रेस महासचिव दिनेश सिंह का आकस्मिक निधन, झारखंड प्रदेश नेतृत्व ने कहा- “अपूरणीय क्षति”

Congress Leader Death: कांग्रेस पार्टी को उस समय गहरा आघात पहुंचा जब धनबाद जिला कांग्रेस कमेटी के महासचिव दिनेश सिंह का एक सड़क दुर्घटना में आकस्मिक निधन हो गया। इस दुखद घटना के बाद झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के नेताओं में शोक की लहर दौड़ गई। प्रदेश प्रभारी श्री के. राजू, प्रदेश अध्यक्ष केशव महतो कमलेश, पूर्व अध्यक्ष राजेश ठाकुर, कार्यकारी अध्यक्ष बंधु तिर्की, कृषि विपणन पार्षद के अध्यक्ष रविंद्र सिंह और झारखंड हाउसिंग बोर्ड के अध्यक्ष संजय लाल पासवान सहित तमाम वरिष्ठ नेताओं ने अपनी संवेदना प्रकट की।

Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now
WhatsApp Channel Join WhatsApp

उन्होंने कहा कि दिनेश सिंह न सिर्फ कांग्रेस के एक समर्पित और मजबूत कार्यकर्ता थे, बल्कि एक मृदुभाषी और मिलनसार व्यक्तित्व के धनी भी थे। उनके निधन से पार्टी को जो क्षति हुई है, उसकी भरपाई निकट भविष्य में संभव नहीं है।

धनबाद जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष श्री संतोष कुमार सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि दिनेश सिंह का जाना कांग्रेस संगठन के लिए एक गहरी क्षति है। वह पार्टी की नीतियों और विचारधारा के प्रति हमेशा प्रतिबद्ध रहे। उनके असमय निधन से कांग्रेस परिवार बेहद मर्माहत है।

Congress Leader Death: पार्टी का झंडा ओढ़ा दी गई अंतिम विदाई

धनबाद जिला कांग्रेस कमिटी के महासचिव दिनेश सिंह के भूली स्थित आवास पर पार्थिक शरीर पर श्रद्धा-सुमन अर्पित करते हुए धनबाद जिला कांग्रेस जिलाध्यक्ष संतोष कुमार सिंह ने कहा कांग्रेस महासचिव दिनेश सिंह की क्षति पूर्ती नही हो सकती है. सादगी और सच्चाई के प्रतीक थे. हमारे दिनेश सिंह आज कांग्रेस परिवार मर्माहत है।

झारखंड प्रदेश कांग्रेस अनुशासन समिति के अध्यक्ष बृजेंद्र प्रसाद सिंह कार्यकारी अध्यक्ष राशिद रजा अंसारी , झारखंड प्रदेश कांग्रेस महासचिव मदन महतो, विजय कुमार सिंह, प्रदेश कांग्रेस सचिव राम प्रीत यादव, वरिष्ठ कांग्रेस नेता दिनेश सिंह डूंगूर, नीलू कांत सिंहा, प्रदेश कांग्रेस डेलिगेट मनोज यादव, राजेश्वर यादव, नवनीत नीरज, योगेन्द्र सिंह योगी, दिनेश यादव, मंटु दास, सरजू सिंह, नवीन सिंह, हरेंद्र शाही, गंगा बाल्मिकी, पिंटू तुरी, सतपाल सिंह ब्रोका, मनोज कुमार हाड़ी मृत्युंजय सिंह, पप्पू पासवान, अरूण मंडल, दिपक पासवान, बब्लू दास, मनोहर दास, आदित्य आनन्द सहित सैकड़ो कांग्रेस कार्यकर्ताओ नेताओ ने पार्टी का झंडा देकर अंतिम विदाई दिया।