Dhanbad News: उपायुक्त की पहल पर हुई बिरसा पुल की मरम्मत, लोगों में खुशी

उपायुक्त की पहल पर हुई बिरसा पुल की मरम्मत

उपायुक्त की पहल पर हुई बिरसा पुल की मरम्मत

Dhanbad News: उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी श्री आदित्य रंजन की पहल पर दामोदर नदी पर स्थित मोहलबनी बिरसा पुल की मरम्मत आज पूरी हो गई है।

Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now
WhatsApp Channel Join WhatsApp

इस संबंध में उपायुक्त ने बताया कि उन्हें सूचना मिली थी कि उपरोक्त पुल पर गड्ढों के कारण लोगों को आवा-जाही करने में भारी परेशानी का सामना करना पड़ता था। वर्षा के कारण गड्ढों में जल-जमाव हो जाता था। इसके कारण वाहन चालकों, विशेष कर दोपहिया वाहनों को पुल से गुजरने में दिक्कत हो रही थी।

मामले पर त्वरित संज्ञान लेकर उपायुक्त ने एनएच डिविजन के कार्यपालक अभियंता को युद्ध स्तर पर पुल की मरम्मत करने का निर्देश दिया। जिसके परिणामस्वरूप पुल पर बने गड्ढों को भरकर सुचारू आवागमन के लिए तैयार कर दिया गया।