Dhanbad DC News: धनबाद आएंगे राष्ट्रपति, उपायुक्त ने किया के रूट, कार्यक्रम स्थल, आवसान सहित अन्य तैयारियां का बारीकी से निरीक्षण

धनबाद आएंगे राष्ट्रपति, उपायुक्त ने किया के रूट

धनबाद आएंगे राष्ट्रपति, उपायुक्त ने किया के रूट

Dhanbad DC News: उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी श्री आदित्य रंजन ने आज माननीय राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मू के आगामी 1 अगस्त 2025 को आईआईटी आईएसएम में निर्धारित कार्यक्रम को लेकर एयरपोर्ट से कार्यक्रम स्थल तक रूट का बारीकी से निरीक्षण किया।

Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now
WhatsApp Channel Join WhatsApp

उपायुक्त ने एयरपोर्ट से निरीक्षण आरंभ किया। इसके बाद धैया, बरटांड, सिटी सेंटर चौक, लुबी सर्कुलर रोड, धनबाद सदर सीएचसी, रणधीर वर्मा चौक, जिला परिषद रोड, पुलिस लाइन होते आईआईटी आईएसएम पहुंचे। आईआईटी आईएसएम में उन्होंने कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण किया। इसके बाद पुनः वहां से धनबाद एयरपोर्ट तक वापसी रूट का भी बारीकी से निरीक्षण किया।

वहीं आईआईटी आईएसएम में उन्होंने कार्यक्रम स्थल, प्रेसिडेंट सुइट, माननीय राज्यपाल, माननीय मुख्यमंत्री सहित अन्य गणमान्य अतिथियों के लिए निर्धारित आवासन, ग्रीन रूम, सेफ हाउस, वीआईपी पार्किंग के अलावा माननीय राष्ट्रपति के मिनट टू मिनट कार्यक्रम के अनुसार हर वस्तु का निरीक्षण किया।

निरीक्षण के बाद उपायुक्त ने कहा कि सभी एजेंसियों को युद्ध स्तर पर काम करने का निर्देश दिया है। कार्यक्रम को लेकर सभी मोर्चे पर जोर-शोर से काम जारी है। आईआईटी आईएसएम भी अपनी ओर से सभी तैयारियां अच्छे से कर रही है।

वहीं वरीय पुलिस अधीक्षक श्री प्रभात कुमार ने कहा कि माननीय राष्ट्रपति के निर्धारित रूट पर सुरक्षा के एक-एक बिंदु का जायजा लिया है। रूट पर आने वाले सभी कट, रोड जंक्शन, हाई राइज बिल्डिंग, वैसे घर जिनके दरवाजे सड़क पर खुलते हैं, की सूची बनाकर वहां मजिस्ट्रेट एवं पुलिस फोर्स की प्रतिनियुक्ति की जाएगी। माननीय राष्ट्रपति के प्रोटोकॉल में शामिल सुरक्षा के सभी प्रबंध किए जाएंगे।

निरीक्षण के दौरान उपायुक्त एवं वरीय पुलिस अधीक्षक ने धनबाद एयरपोर्ट में चल रही तैयारियों का भी जायजा लिया तथा आवश्यक दिशा निर्देश दिए।

निरीक्षण में उपायुक्त श्री आदित्य रंजन, वरीय पुलिस अधीक्षक श्री प्रभात कुमार, आईआईटी आईएसएम के रजिस्ट्रार श्री प्रबोध पांडेय, नगर आयुक्त श्री रवि राज शर्मा, एडीएम लॉ एंड ऑर्डर श्रीमती हेमा प्रसाद, अनुमंडल पदाधिकारी श्री राजेश कुमार, निदेशक डीआरडीए श्री राजीव रंजन, डीएसपी मुख्यालय 1 श्री शंकर कामती, डीएसपी लॉ एंड ऑर्डर श्री नौशाद आलम, धनबाद थाना के इंस्पेक्टर श्री राम नारायण ठाकुर, डीटीओ श्री दिवाकर सी द्विवेदी, जिला जनसंपर्क पदाधिकारी श्री सुनिल कुमार सिंह, सहायक नगर आयुक्त श्री प्रकाश कुमार, सिटी मैनेजर श्री सुमित तिग्गा, धनबाद अंचल के अंचल अधिकारी श्री शशिकांत सिंकर, भवन प्रमंडल के कार्यपालक अभियंता श्री चंदन कुमार, कार्यपालक दंडाधिकारी श्री नारायण राम, श्री बीएन सहदेव, एनडीसी श्री दिपक कुमार दुबे के अलावा अन्य प्रशासनिक तथा पुलिस पदाधिकारी मौजूद थे।