Dhanbad DC News: गया पुल अंडरपास में जल-जमाव एवं सड़को पर हुए गड्ढे के कारण ट्रैफिक जाम की समस्या के समाधान हेतु उपायुक्त ने की बैठक

उपायुक्त ने की बैठक

उपायुक्त ने की बैठक

Dhanbad DC News: सड़क मरम्मती, नालियों की सफाई एवं पाइपलाइन लीकेज त्वरित दुरुस्त करने के दिए निर्देश

Dhanbad DC News: आज दिनांक 23 जुलाई 2025 को उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी श्री आदित्य रंजन की अध्यक्षता में गया पुल अंडरपास में हो रहे जल जमाव, सड़को पर गड्ढे, ट्रैफिक जाम की समस्या के समाधान हेतु रेलवे, नगर निगम, पीएचइडी एवं आरसीडी के साथ समन्वय बैठक समाहरणालय स्थित कार्यालय कक्ष में की गई।

Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now
WhatsApp Channel Join WhatsApp

इस दौरान आरसीडी के कार्यपालक अभियंता ने बताया कि सड़क पर नालियों के पानी एवं जलापूर्ति योजना की पाइपलाइन से लीकेज के कारण निकलने वाले पानी से सड़कों पर हमेशा गड्ढे हो जाते हैं जिस कारण ट्रैफिक जाम की स्थिति निरंतर बनी रहती है। इस दौरान उपायुक्त ने गया पुल अंडरपास में रेलवे द्वारा बहाई जा रही नालियों की पानी निकासी की व्यवस्था एवं रेलवे द्वारा निर्मित नालियों की सफाई हेतु रेलवे के पदाधिकारियों एवं नगर निगम को निर्देशित किया।

साथ हीं श्रमिक चौक में हो रही पाइपलाइन लीकेज के कारण जर्जर हो चुकी सड़क को लेकर उपायुक्त ने पीएचइडी एवं आरसीडी के अभियंता को समस्या का त्वरित समाधान करने हेतु आवश्यक दिशा निर्देश दिए। उपायुक्त श्री आदित्य रंजन ने कहा कि आपसी समन्वय के साथ आप सभी समस्याओं का निराकरण करें। गया पुल अंडरपास में छोटी सी समस्या को लेकर जाम की समस्या निरंतर लगी रहती है। आम जनमानस को बेहतर सुविधा उपलब्ध कराने हेतु यथा शीघ्र जो किया जा सकता है उसे आपसी समन्वय के साथ सुनिश्चित करें।

बैठक में आरसीडी के कार्यपालक अभियंता, अपर नगर आयुक्त, सहायक नगर आयुक्त, पीएचइडी 1 के कार्यपालक अभियंता एवं रेलवे के पदाधिकारी मौजूद रहे।