Bachcha Singh Puntatithi: पूर्व मंत्री सह मजदूर नेता बच्चा सिंह की पहली पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि सभा

पूर्व मंत्री सह मजदूर नेता बच्चा सिंह की पहली पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि सभा

Bachcha Singh Puntatithi

श्रमिकों के हक के लिए उनके समर्पित जीवन को याद किया गया

Bachcha Singh Puntatithi: धनबाद में आज पूर्व मंत्री सह मजदूर नेता बच्चा सिंह की पहली पुण्यतिथि मनाया गया सरायढेला सूर्यदेव नगर स्थित सुरदेव आवास में श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। इस अवसर पर बड़ी संख्या में मजदूर नेता, सामाजिक कार्यकर्ता और आम लोग जुटे और स्व. बच्चा सिंह को श्रद्धांजलि दी।

Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now
WhatsApp Channel Join WhatsApp

श्रद्धांजलि कार्यक्रम में गोड्डा के महागामा कि कांग्रेस विधायक सह ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज मंत्री दीपिका पांडे सिंह, पूर्व मंत्री मन्नान मल्लिक, झरिया की पूर्व विधायक पूर्णिमा नीरज सिंह, झारखंड मुक्ति मोर्चा की वरिष्ठ नेत्री- मीडिया पैनलिस्ट नीलम मिश्रा समेत कई प्रमुख मजदूर नेताओं और स्थानीय जनप्रतिनिधियों ने स्व. बच्चा सिंह को याद किया। उपस्थित सभी लोगों ने उनके द्वारा मजदूरों के हित में किए गए कार्यों को सराहा।

वहीं झरिया की पूर्व विधायक पूर्णिमा नीरज सिंह ने कहा बच्चा बाबू हमेशा श्रमिकों की आवाज बनने का काम करते थे। ऐसा कोई मंच नहीं था जहां उन्होंने मजदूरों की समस्याएं नहीं उठाईं। आज हम सभी उन्हीं के दिखाए मार्ग पर चल रहे हैं और उनके सपनों को आगे बढ़ा रहे हैं।श्रद्धांजलि में पूर्व मंत्री मन्नान मल्लिक ने भी स्व. बच्चा सिंह को श्रद्धांजलि दी। साथ कांग्रेस के पूर्व जिला अध्यक्ष ब्रजेन्द्र सिंह, रवींद्र वर्मा सहित सैकड़ों कार्यकर्ता शामिल हुए।