
TUNDI | दक्षिणी टुंडी कटनियां गांव के शंकर सिंह नामक राशन दुकानदार के घर बीती रात भीषण डकैती हुई। करीब 15 डकैतों के हथियारबंद गिरोह ने रात ढाई बजे घर पर धावा बोल कर वारदात को अंजाम दिया। डकैतों ने गृहस्वामी को गोली मारकर लगभग 85000 रुपये लूट लिये। बताते हैं कि डकैतों ने सेंधमारी कर घर के अंदर प्रवेश किया। सबसे पहले सोये हुए गृहस्वामी को हथियार के बल पर कब्जे में लिया। गृहस्वामी ने इस दौरान काफी साहस दिखाया। वे डकैतों से भिड़ गए। इस क्रम में काफी उठापटक भी हुई। डकैतों ने उन पर गोली चला दी। गोली जांघ में लगी। उन्हें घायलावस्था में धनबाद पीएमसीएच में भर्ती कराया गया है। थानेदार अनिल कुजूर ने घटनास्थल पर पहुंच कर छानबीन शुरू कर दी है। पूरे इलाके में दहशत का माहौल है।

What,in its chrysalis condition of principle,コスプレ エッチ