
BALIYAPUR | कलियासोल प्रखंड क्षेत्र के आंखद्वारा गांव के 11 नम्बर वार्ड मे सोमवार की दोपहर मुखिया जुनाकी सिंह ने कीचड़ भरा रस्ता पर पेवार ब्लक का काम करवाकर ग्रामीणों को परेशानी से निजात दिलाई।उक्त पथ 15 वां वित्त आयोगके तहत दो लाख 50 हजार रुपये की लागत से तारू दां के घर से कुम्हार गोड़ीया तक बनेगी।ग्रामीणों ने बताया कि उक्त पथ से रोजाना गांव के महिला पुरूषों कुम्हार गोड़ीया मे नहा कर कीचड़ भरा पथ से आने जाने को मजबूर हैं अधिक परेशानी दुर्गा पूजा के समय होता है जब महिलाएं उक्त गोड़ीया मे नहा कर कीचड़ भरा पथ डंडब्रत करते हुए दुर्गा मंदिर तक जाते हैं।मुखिया जुनाकी सिंह से इस परेशानी की बातों को अबगत कराने पर सिंह ने पेवार ब्लक का पथ निर्माण करा कर उक्त परेशानी से लोगों को निजात दिलाई। मौके पर पुर्व मुखिया सष्टि पद सिंह,मुखिया पति तीर्थ सिंह, वार्ड सदस्य श्यामापद दां, उदय मंडल, चरण सिंह, समीर मंडल, मिसिर सिंह, श्यामल दां, प्रेमानंद दां, संतोष सिंह, स्वार्थक दां, रागन दां, गोपा कुमारी, दीपक रवानी आदि उपस्थित थे।
