
DHANBAD [KATRAS] | धर्माबांध ओपी क्षेत्र के नीचे देवघरा निवासी बीसीसीएल कर्मी प्रदीप मांझी(53) का शव निकट के तालाब में मिला.धर्माबांध ओपी प्रभारी रोहित सिंह अपने बल के साथ घटनास्थल पहुचे और शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिये धनबाद भेज दिया.ग्रामीणों ने बताया कि मृतक मिर्गी बीमारी से ग्रस्त था. साथ ही कई दिनों से मानसिक संतुलन खराब रहने के कारण मृतक गुरुवार से घर से लापता था.घटना के बाद मृतक की पत्नी पार्वती देवी सहित तीन पुत्रिया का रो रो कर बुरा हाल है.मृतक गोविंदपुर क्षेत्र के एबीजी कोलियरी में काम करता था.
