DHANBAD | निरसा।बीती रात चिरकुंडा थाना क्षेत्र अंतर्गत बराकर ओवरब्रिज पर चिरकुंडा से बराकर की ओर जा रही स्विफ्ट डिजायर कार एवं बराकर से चिरकुंडा की ओर से आ रही मोटरसाइकिल के बीच जोरदार टक्कर हो गई। जिसमे मोटरसाइकिल चालक एगरकुण्ड प्रखण्ड गोपालपुर पंचायत निवासी अनीश कुमार सिंह (21) वर्षीय की मौत हो गई। घटना इतना जोरदार था कि उसकी आवाज सुनकर आसपास के लोग घटना स्थल पहुंचे। देखा कि कार चालक लेकर कार भाग रहा सभी ने पीछा कर बंगाल बॉर्डर के समीप से उसे पकड़ा। इस दौरान बंगाल पुलिस के साथ स्थानीय लोगों की झड़प भी हुई। बाद में चिरकुंडा पुलिस के क्षस्तक्षेप के बाद पुलिस कार एवं उसमें सवार सभी पांचों युवकों को पकड़कर थाने ले आयी। उसके बाद स्थानीय लोगों ने घायल युवक को उठाकर स्थानीय नर्सिंग ले गए जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना के संबंध में जानकारी देते हुए मृतक अनीश के पिता अजय सिंह ने बताया कि उन्हें उनके पुत्र ने ही सूचित किया कि उसका एक्सीडेंट हो गया है जल्दीआइये पहुंचने पर पता चला कि उसकी मौत हो गयी है। वह अपनी बड़ी बहन जो कि बराकर में रहती है उससे मिलकर घर वापस लौट रहा था। अजय सिंह, मृतक के पिता वह घर का एकमात्र कमाऊ लड़का था। मैं हमेशा बीमार रहता हूँ जिसके कारण कही काम करने नही जाता पाता हूँ। मेरी दो पुत्री है जिसमे से एक कि शादी हो गई है एक बाकी है। इधर घटना के बाद से पूरे परिवार का रो-रो के बुरा हाल है। घटना की सूचना पाकर जिप सदस्य गुलाम कुरैशी भी थाना पहुंचे। जहां उन्होंने कहा कि घटना बीती रात की है बाबजूद पुलिस अभी तक कोई ठोस कारवाई नही की ना कोई वरीय अधिकारी इनलोगों की सुध लेने तक पहुंचे है। यह काफी निंदनीय है। ये लोग सरकार को बदनाम करने पर पड़े है। यह बर्दास्त नही किया जा सकता। इस पर तत्काल कारवाई करे चिरकुंडा पुलिस अन्यथा झारखंड मुक्ति मोर्चा अपने स्तर से इसकी कारवाई करेगी। इस बीच जिप सदस्य एवं पुलिस के बीच थोड़ी गहमा-गहमी भी हुई। पुलिस शव को पोस्टमार्टम में भेजने की तैयारी में जुटी हुई है।
Related Posts
NIRSA : निरसा क्षेत्र में ‘कांग्रेस का हाथ-गरीबों के साथ’ कार्यक्रम का किया गया आयोजन, पहुंचे धनबाद कांग्रेस जिलाध्यक्ष
‘कांग्रेस पार्टी का देशहित में और गरीबों के उत्थान हेतु उल्लेखनीय एवं महत्वपूर्ण योगदान रहा है। कांग्रेस पार्टी के बिना देश चलना और चलाना संभव नहीं है। कहा कि देश की वर्तमान मोदी सरकार ने कांग्रेस के द्वारा किए गए सभी संस्थाओं को चंद पूंजी पतियों के हाथों गिरवी रखने का काम कर किया है, असफल मोदी सरकार के कारण देश की जनता गरीब, महिलाएं, छात्र बेरोजगार, युवा, मध्यम वर्ग के लोग लगभग सभी त्रस्त एवं हतोत्साहित है।’ धनबाद जिला कांग्रेस जिलाध्यक्ष संतोष कुमार सिंह
NIRSA : पंचेत में होटल संचालक पर ब्लेड से वार कर किया घायल, एक धराया, दो की तलाश जारी
एक युवक को गिरफ्तार कर लिया है। बाकी दो युवकों की तलाश जारी है। होटल संचालक काजल ने बताया देर रात्रि तीन युवक होटल आए थे। रात्रि होने के कारण उन्हें बताया गया होटल में कुछ भी नहीं है।
DHANBAD | चिरकुंडा में 2 मसाला दुकानों पर छापा, मिलावट का भंडाफोड़
NIRSA | चिरकुंडा पुलिस ने 16 जून को सोनारडंगाल स्थित दो मसाला दुकानों अग्रवाल फूड प्रोडक्ट व राधेश्याम ट्रेडिंग कंपनी…