Sunday, September 8, 2024
HomeझरियाJHARIA : झारखंड गौ सेवा आयोग अध्यक्ष राजीव रंजन ने किया धनबाद...

JHARIA : झारखंड गौ सेवा आयोग अध्यक्ष राजीव रंजन ने किया धनबाद के कई गौशालाओं का निरिक्षण

झरिया। झारखंड गौ सेवा आयोग के अध्यक्ष राजीव रंजन प्रसाद मंगलवार को धनबाद पहुंचे। जंहा कांग्रेस जिलाध्यक्ष संतोष सिंह सहित कांग्रेस जनों ने श्री प्रसाद को स्वागत किया। तत्पश्चात बस्ताकोला, मटकुरिया, गौशालाओं का निरिक्षण किया।
गौ सेवा आयोग के अध्यक्ष श्री प्रसाद ने बताया कि मटकुरिया और बास्ताकोल गौशालाओं की निरीक्षण कांग्रेस के जिलाध्यक्ष संतोष सिंह सचिव वैभव सिन्हा एवं झरिया नगर कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष रत्नेश कुमार यादव आदि के साथ किया हूं। जंहा सेवा -संरक्षण के लिए आयोग की योजनाओं के बारे में गौ सेवकों को बताया गया। गौशालाएं आत्मनिर्भर कैसे बने, उनकी लंबीत समस्याएं क्या हैं, सरकारी अनुदान मिल रहा है या नहीं इस पर विशेष चर्चा हुई। गौ सेवकों ने गौ सेवा के दौरान उत्पन्न समस्यायों को लेकर मुझे एक मांग पत्र सौपा है जिसपर गंभीरता से विचार किया जाएगा। कांग्रेस जिला अध्यक्ष संतोष सिंह ने कहा की कांग्रेस का वचन गौ सेवा हि धर्म हम गौ सेवा के लिए सदैव तत्पर है। कभी भी गौशाला को किसी भी चीज की जरूरत हो कांग्रेस उनके साथ खड़ी है । निरिक्षण के दरम्यान गौतम पासवान, गोपाल निषाद, मुरली धर पोद्दार, श्रद्धा सिंह, महेंद्र कुमार अग्रवाल, द्वारिका प्रसाद गोएनका, शिव प्रसाद खेमका, अनील खेमका, राजेश सिंह, अजय भारतीय, जितेंद्र अग्रवाल आदि उपस्थित थे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments

MatthewJak on 01-10-2023
MatthewJak on 05-10-2023
MatthewJak on 05-10-2023