DHANBAD : फरवरी में राहुल गांधी का भारत जोड़ो न्याय यात्रा,यात्रा को सफल एवं ऐतिहासिक बनाने को लेकर कांग्रेस की बैठक

धनबाद: राहुल गांधी के भारत जोड़ो न्याय यात्रा कार्यक्रम के तहत संभवत फरवरी माह के प्रथम सप्ताह में भारत जोड़ो न्याय यात्रा झारखंड,धनबाद में प्रवेश करेंगी उक्त कार्यक्रम को सफल व ऐतिहासिक बनाने को लेकर शुक्रवार को धनबाद जिला कांग्रेस कमिटी के जिला अध्यक्ष संतोष कुमार सिंह की अध्यक्षता में सर्किट हाउस में पूर्व मंत्रीगण,एआईसीसी के सभी सदस्य,प्रदेश डेलीगेट एवं प्रदेश कांग्रेस के सभी पदाधिकारीगणों की आवश्यक बैठक आयोजित किया गया।बैठक में जिलाध्यक्ष संतोष कुमार सिंह ने कहा कि भारत जोड़ो न्याय यात्रा कार्यक्रम के तहत राहुल गांधी का धनबाद आगमन हो रहा है उक्त कार्यक्रम को लेकर और एक कोयलांचल के कांग्रेसियों में उत्साह है और सभी में भारत जोड़ो न्याय यात्रा कार्यक्रम को ऐतिहासिक बनाने का संकल्प लिया ,उक्त कार्यक्रम को सफल व ऐतिहासिक बनाने को लेकर जिला कांग्रेस कमेटी की ओर से जिला स्तरीय प्रचार प्रसार कमेटी एवं स्वागत कमेटी बनाई जाएगी और उक्त कमेटी जिला के सभी विधानसभा के सभी प्रखंडों एवं नगरों के पंचायत,गांव एवं वार्डों में राहुल गांधी के कार्यक्रम को लेकर प्रचार प्रसार करेंगे,उक्त कमेटी में पदाधिकारीयों को महत्वपूर्ण जिम्मेवारी दी जाएगी, उक्त कमेटियों की घोषणा कल की जाएगी।बैठक के क्रम में वक्ताओं ने राहुल गांधी जी की कार्यक्रम को ऐतिहासिक बनाने का आह्वान करते हुए लोकसभा एवं विधानसभा के संभावित प्रत्याशियों को राहुल गांधी के कार्यक्रम को ऐतिहासिक बनाने में बढ़ चढ़कर अपनी भागीदारी सुनिश्चित करने का आह्वान किया।आगे श्री सिंह ने कहा कि राहुल गांधी ने लगभग 4000 किलोमीटर भारत जोड़ो यात्रा के माध्यम से देश में प्रेम,भाईचारा और सद्भावना का संदेश देने का काम किया है,भारत जोड़ो यात्रा कार्यक्रम में देश के लाखों लाख लोग जुड़े और राहुल गांधी के यात्रा का समर्थन किया,राहुल गांधी जी ने इस यात्रा के माध्यम से उन्होंने आर्थिक विषमता के मुद्दे उठाया था,सामाजिक ध्रुवीकरण के खिलाफ आवाज उठाई थी और राजनीतिक तानाशाही जो आदेश की हकीकत बन गई है,उसके बारे में लोगों को अवगत कराया था भारत जोड़ो यात्रा के बाद राहुल गांधी के नेतृत्व में आगामी 14 जनवरी से 20 मार्च तक लगभग 6200 किलोमीटर लंबी भारत न्याय यात्रा जो 14 राज्यों के 85 जिलों से होकर गुजरेगी,यह यात्रा आर्थिक न्याय के लिए सामाजिक न्याय के लिए और राजनीतिक न्याय के लिए है इसका उद्देश्य लोकतंत्र को बचाना है,संविधान को बचाना है और महंगाई और बेरोजगारी से जो करोड़ों पीड़ित परिवार है उनमें उज्जवल भविष्य का भरोसा जगाना है।आम लोगों को आर्थिक न्याय सामाजिक न्याय और राजनीतिक न्याय पूर्ण रूप से उपलब्ध हो इसके लिए कांग्रेस पार्टी वचनबद्ध है।आगे श्री सिंह ने कहा कि भारत जोड़ो न्याय यात्रा संभवत फरवरी माह के प्रथम सप्ताह में धनबाद प्रवेश करेगी,उक्त कार्यक्रम की तैयारी में धनबाद जिला कांग्रेस कमेटी पूरी मजबूती के साथ जुट गई है,उक्त कार्यक्रम को लेकर सभी प्रखंडों एवं नगरों में पंचायत में वार्डों में प्रचार प्रसार एवं तैयारी निरंतर हो रही है और राहुल गांधी के भारत जोड़ो न्याय यात्रा को धनबाद में कांग्रेस पार्टी ऐतिहासिक बनाने का काम करेगी।
बैठक का संचालन कार्यकारी अध्यक्ष रशीद रजा अंसारी ने किया।मौके पर झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के कार्यकारी अध्यक्ष सह पूर्व मंत्री जलेश्वर महतो,पूर्व मंत्री मन्नान मल्लिक, सुल्तान अहमद,विजय कुमार सिंह,मदन महतो,शमशेर आलम, वैभव सिंन्हा,मुख्तार खान,अशोक सिंह,पंकज मिश्रा,दुर्गा दास,रवि रंजन सिंह,उषा पासवान,रामप्रीत यादव ,आमिर हाशमी ,पिंटू तुरी एवं धनबाद जिला कांग्रेस कमेटी के महासचिव सह जिला कार्यालय प्रभारी पप्पू कुमार तिवारी मुख्य रूप से उपस्थित थे।

Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now
WhatsApp Channel Join WhatsApp

One thought on “DHANBAD : फरवरी में राहुल गांधी का भारत जोड़ो न्याय यात्रा,यात्रा को सफल एवं ऐतिहासिक बनाने को लेकर कांग्रेस की बैठक

  1. Be the One Collection ! Introducing the all-new “Be the One” Collection—a series of in-depth courses designed to elevate your brand and drive success. We’re excited to announce that the first course in this exclusive collection is now available. Stay ahead of the game and be the one who leads the way! Course 1: Pathway to Prosperity – 2.5 Hours comprehensive Audio Course. ACCESS COURSE here: http://digital-products.advertising4you.co.uk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *