
BALIYAPUR | भिखराजपुर निवासी टायर पंचर मिस्त्री मोहम्मद जरयाब के 20 वर्षीय पुत्र मोहम्मद साद ने नीट यूजी 2023 की परीक्षा में सफलता हासिल कर बलियापुर का नाम रोशन किया है। उसने 10077 रैंक लाया है। खबर पाकर झामुमो नेता मुकेश सिंह उनके घर पहुंच कर उन्हें सम्मानित किया। मौके पर अब्दुल कादिर, मोहम्मद अमीर, नादिर समस, मुस्ताक आलम, अजीमुद्दीन, मोहम्मद अकरम, मोहम्मद सोहराब, कुतुबुद्दीन, लाली वसीर आदि मौजूद थे। दूसरी ओर समाजसेवी सह आयशा फाउंडेशन के निदेशक शकील अंसारी ने उन्हें बधाई दी। साद ने कहा कि अपने लक्ष्य रूपी सपने को पूरा करने के लिए एमबीबीएस की पढ़ाई रांची रिम्स झारखंड से करेंगे। इस सफलता से बलियापुर में हर्ष का माहौल है।

segun la carne al espiritu,mirad que vencida la racional queda vil y bruta,ラブドール 通販