
BALIYAPUR | राजकीयकृत उच्च विद्यालय प्रधानखंता में गुरुवार को प्रतिभा सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। इस वर्ष मैट्रिक की परीक्षा में सर्वाधिक अंक प्राप्त करने वाले टॉप 10 के विद्यार्थियों को सम्मानित किया गया। मुख्य अतिथि जिला परिषद सदस्य संजय कुमार महतो एवं मुखिया साथी देवी ने छात्र छात्राओं को पुरस्कार देकर सम्मानित किया। संजय कुमार महतो ने कहा कि ग्रामीण इलाकों में प्रतिभाओं की कमी नहीं है , उसे निखारने की जरूरत है। कम संसाधन रहने के वावजूद बच्चे खेल के साथ साथ पढ़ाई में भी अव्वल आ रहे हैं। कहा कि सोशल मीडिया का जमाना है। मोबाइल का दुरुपयोग न करें। मुखिया साथी बनर्जी ने कहा कि अच्छी शिक्षा से समाज , राज्य देश आगे बढ़ेगा। छात्र-छात्राओ में रितु कुमारी, सुप्रिया प्रमाणिक, कनु प्रिया, करिश्मा कुमारी, आदित्य प्रमाणिक, सलोनी ,खुशबू, श्वेता, शिवानी शंभू को पुरस्कृत किया गया। मौके पर विद्यालय की प्रधानाध्यापिका शालिनी श्रीवास्तव पिंकी महतो, संदीप मिश्रा, ईश्वर मरांडी, सुशील यादव, संतोष कुमार, अजिगर, राकेश कुमार, दिनेश महतो, अध्यक्ष सिद्धेश्वर मिश्रा, उपाध्यक्ष सुशील प्रमाणिक, प्रणव कुमार, मनोज, बलराम बनर्जी, महेंद्र, मुनी प्रसाद, मानिक रजक, महेश महतो, राजकिशोर महतो आदि ने संबोधित किया। मौके पर रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किया। छात्र-छात्राओं ने नृत्य गीत प्रस्तुत किया।

we’ll explore the impact of ADHD on guilt and shame,ラブドール おすすめstrategies for coping,