चिरकुंडा में ‘एक मुलाकात-अपनों के साथ’ कार्यक्रम में कांग्रेस जिलाध्यक्ष संतोष सिंह व कार्यकारी अध्यक्ष राशिद रजा हुए शामिल

चिरकुंडा/धनबाद: आज दिनांक 5 अगस्त 2024 को चिरकुंडा में “एक मुलाकात अपनो के साथ” कार्यक्रम के तहत धनबाद कांग्रेस जिलाध्यक्ष संतोष कुमार सिंह और कार्यकारी अध्यक्ष राशिद रजा अंसारी चिरकुंडा पहुंचें, कार्यक्रम में हुए शामिल। जिलाध्यक्ष संतोष सिंह द्वारा कार्यकर्ताओ को धनबाद में होने वाली जन संवाद यात्रा कों सफलता पूर्वक संपन्न कराने सहित आगामी विधानसभा चुनाव की तैयारी को लेकर चिरकुंडा से शंखनाद किया गया।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए जिलाध्यक्ष ने कहा कि हम झारखंड अलग राज्य आंदोलनकारी हैं। इस राज्य को बनाने के लिए हमलोग जेल भी गए। इसलिए हमलोग विरासत के बल पर नहीं बल्कि मेहनत करके राजनीति में आया हूं और कांग्रेस संगठन को मजबूत करने का काम कर रहा हूं। हम आलोचनाओं से बिचलित नही होते। इससे हमें और कार्य करने की शक्ती मिलती है।

कहा कि कांग्रेस मे हम व्यक्ति की राजनीति नही करतें कांग्रेस पार्टी की राजनीति करतें हैं। कांग्रेस पार्टी हाईकमान द्वारा संगठन सशक्तिकरण की जिम्मेदारी दी गई हैं। हमारा लक्ष्य है कि “ऐसा कोई गांव नही जहां कांग्रेस के पांव नही” के कार्य को आगे बढ़ाएंगें। विधानसभा चुनाव में कांग्रेस+झामुमो गठबंधन जिला के सभी सीट से चुनाव जितेगें। धनबाद जिले में महागठबंधन को एक विधानसभा सिट अल्पसंख्यक को मिलना चाहिए। कांग्रेस के प्रमंडल स्तरीय जन सभा और धनबाद में जनसंवाद यात्रा करने का निर्देश पार्टी के द्वारा दिया गया हैं। जिसकी तिथि जल्द ही घोषित होगी। सभी विधानसभा क्षेत्र में सम्मेलन किया जाएगा। विधानसभा क्षेत्र के वरिष्ठ कांग्रेस नेताओ, स्वतंत्रता सेनानियों के परिवार व झारखंड आंदोलन के सेनानियों से भी हमलोग मिलेंगे।

कार्यकारी जिलाध्यक्ष राशिद रजा अंसारी ने कहा कि संगठन से उपर कोई नही हैं। संगठन है तभी विधायक और सांसद है। निरसा विधानसभा से इस बार भाजपा जाएगी। कांग्रेस पार्टी कार्यकताओ की पार्टी हैं। चिरकुंडा के कार्यकताओ में काफी उर्जा है इस बार हमलोग चुनाव जरूर जितेगें। उन्होंन कहा कि आगामी विधानसभा चुनाव को देखते हुए संगठन को और धारदार बनाने की जरूरत हैं। विधानसभा क्षेत्र में चुनावी यात्रा, जनसभा, जनसंवाद जैसे कार्यक्रम कर सरकार की कल्याणकारी योजनाओं को जन -जन तक पहुंचने का कार्य कांग्रेसजन करें।

बैठक में मुख्य रूप धनबाद जिला कांग्रेस उपाध्यक्ष वकील बाउरी, वरिष्ठ नेता प्रभुनाथ पांडेय, चिरकुंडा नगर कांग्रेस अध्यक्ष गैरूल हसन, सुशांत राय, रौशन वर्मा, गयासूददिन , संजय रजक, राजा कुमार, बिजय यादव, सतेंदर कुमार शत्रुघ्न कुमार, गूडून राय, मनीष राय, बिजय कुमार, रंजीत बरनवाल, संदीप चंद्रबंसी,प्रिंस, पांडेय, करण कुमार रवानी, अमरीत बाउरी, ज्यंतो दास, महादेव ठाकुर, सतीश कुमार, हरिनारायण सिंह, रोहित गुप्ता, बंटी रवानी, आकाश सिंह, सहित अन्य उपस्थित थें।