DHANBAD | रविवार को राष्ट्रीय जनता दल सुप्रीमो लालु प्रसाद यादव के 76 वां जन्मदिन के मौके पर धनबाद महिला प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष अनवरी खातून के नेतृत्व में हीरापुर स्थित रत्न बिहार होटल में केक काटकर मनाया गया। इस अवसर पर राजद महिला अध्यक्ष अनवरी खातून ने कहा हर वर्ष की भांति इस बार भी हम पार्टी के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता अपने सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव का 76 वां जन्मदिन बहुत ही खुशी और हर्षोल्लास के साथ के साथ मना रहे हैं और हम सब दुआ करते हैं लालू प्रसाद यादव हमेशा स्वस्थ रहें, दीर्घायु रहें और उनका आशीर्वाद हम सब पर सदैव बना रहे। मौके पर धनबाद राष्ट्रीय जनता दल के जिला प्रकोष्ठ महिला प्रकोष्ठ जिला अध्यक्ष अनवरी खातुन, राजद प्रदेश महामंत्री हातिम अंसारी, युवा प्रदेश उपाध्यक्ष लाखपती सिंह, धनबाद महानगर अध्यक्ष मुमताज कुरैशी, प्रदेश महासचिव अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ गुलाम समदानी, चानू कुमारी, सुशीला देवी, मुन्नी देवी, मनीषा देवी, रवीना बानो, निराला पासवान, मुमताज अंसारी, नजराना खातून, दीपिका कुमारी, अजमेरी खातून, बदामी देवी, मो .आफताब के साथ राजद के दर्जनों महिला एवं पुरुष कार्यकर्ता मौजुद रहें। इस मौके पर लालू प्रसाद यादव के लंबी आयु को लेकर प्रार्थना भी की गयी ।
Related Posts
DHANBAD | जनता दरबार में उपायुक्त ने सुनी आमजनों की शिकायत, समस्याओं के निष्पादन हेतु अधिकारियों को दिए निर्देश
DHANBAD | उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी श्री संदीप सिंह ने मंगलवार को अपने कार्यालय कक्ष में जनता दरबार का आयोजन…
Asian Dwarkadas Jalan Super Specialty Hospital | एशियन हॉस्पिटल में गैस्ट्रो से संबंधित सभी जटिल बीमारियों का ईलाज उपलब्ध
Asian Dwarkadas Jalan Super Specialty Hospital | एंडोस्कोपी, कोलोनोस्कोपी, कैप्सूल एंडोस्कोपी, वेरिशियल बैंडिंग, स्क्लेरोथेरेपी फ़ाइब्रोस्कैन से स्वस्थ हुए सैकड़ों मरीज़…
DHANBAD | गरीब, किसान व मजदूरों के मसीहा थे काॅमरेड एके रॉय:विधायक मथुरा महतो
DHANBAD | दिनांक 15/06/2023 को कामरेड एके राय इण्टर कॉलेज बाटबोआ (चंदनकियारी) के प्रांगण में पुर्व सांसद व पुर्व विधायक…