बिना नंबर प्लेट और काले शीशे वाली गाड़ियों पर हुई कड़ी कार्रवाई
धनबाद पुलिस का रात 9 बजे से 11 बजे तक जिला स्तरीय चेकिंग ऑपरेशन
Dhanbad Anti Crime Drive: अपराध पर नियंत्रण और शहर की सुरक्षा व्यवस्था को सुदृढ़ करने के उद्देश्य से शुक्रवार रात धनबाद पुलिस ने जिले भर में Anti Crime Checking Drive चलाया। यह अभियान रात 9 बजे से 11 बजे तक सभी थानों और ओपी क्षेत्रों में एक साथ संचालित किया गया। थाना एवं ओपी प्रभारी स्वयं मौके पर उपस्थित रहे और सड़क पर चल रहे संदिग्ध वाहनों की सघन जांच की गई।
काली शीशा लगी गाड़ियों और बिना नंबर प्लेट वाहनों पर हुई कार्रवाई
इस चेकिंग अभियान में विशेष रूप से उन वाहनों को निशाना बनाया गया जो बिना नंबर प्लेट के थे या जिनमें काले शीशे लगे हुए थे। नियमों का उल्लंघन करने वाली कारों को जब्त किया गया और उन पर मौके पर ही जुर्माना लगाया गया। वहीं, काले शीशे वाली गाड़ियों में बैठे लोगों की पूरी तलाशी ली गई, जिससे किसी भी आपराधिक गतिविधि को रोका जा सके।
SP के निर्देश पर चला व्यापक अभियान
एसएसपी हरीप्रीत कौर के आदेश पर सभी थाना प्रभारियों को निर्देशित किया गया था कि वे अपनी उपस्थिति में Anti Crime Operation को संचालित करें। उन्होंने स्पष्ट निर्देश दिया कि किसी भी संदिग्ध गतिविधि या व्यक्ति को नजरअंदाज न किया जाए और सभी जरूरी कानूनी कार्रवाई तत्काल की जाए।
