Dhanbad Civil Surgeon News: आम्रपाली सिटी हॉस्पिटल पर सिविल सर्जन की गिरी गाज, लगाया जाएगा भारी जुर्माना

आम्रपाली सिटी हॉस्पिटल पर सिविल सर्जन की गिरी गाज

आम्रपाली सिटी हॉस्पिटल पर सिविल सर्जन की गिरी गाज

बिना रजिस्ट्रेशन चल रहा था आम्रपाली हॉस्पिटल, अशर्फी हॉस्पिटल में भी मिली कई खामियां

Dhanbad Civil Surgeon News: सिविल सर्जन डॉ आलोक विश्वकर्मा के नेतृत्व में आज पीसी एंड पीएनडीटी टीम ने अशर्फी हॉस्पिटल तथा अम्रपाली सिटी हॉस्पिटल की जांच की।

Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now
WhatsApp Channel Join WhatsApp

सिविल सर्जन ने बताया कि यह रूटीन जांच थी। जांच के दौरान अशर्फी हॉस्पिटल के रसोई घर के रखरखाव में त्रुटि मिली। मरीजों को दिए जाने वाले भोजन में भी अनियमितता मिली। वहीं क्लिनिकल एस्टेब्लिशमेंट एक्ट के अंतर्गत रिसेप्शन एरिया में अस्पताल के रजिस्ट्रेशन से संबंधित कोई डिस्प्ले नहीं था। फायर एनओसी भी प्रदर्शित नहीं था। रिसेप्शन काउंटर में बेड चार्ज का लिस्ट रखना जरूरी है, परंतु वह भी नदारत था।

इसके बाद टीम ने आम्रपाली सिटी हॉस्पिटल का निरीक्षण किया। यहां भारी अनियमितता देखने को मिली। आम्रपाली सिटी हॉस्पिटल का रजिस्ट्रेशन फेल था। जबकि वहां बिना किसी डॉक्टर के एक मरीज का इलाज चल रहा था।

सिविल सर्जन ने बताया कि आम्रपाली सिटी हॉस्पिटल में डॉ एस.के. दास का फोटो लगा था। जब उनसे फोन कर पूछा गया तो उन्होंने बताया कि वे इस अस्पताल में नहीं जाते हैं।

उन्होंने बताया कि बिना रजिस्ट्रेशन अस्पताल चलाने पर भारी जुर्माना का प्रावधान है। इसका आकलन कर आम्रपाली सिटी हॉस्पिटल से जुर्माना वसूला जाएगा।

जांच टीम में सिविल सर्जन डॉ आलोक विश्वकर्मा, डॉ विकास कुमार राणा, कार्यपालक दंडाधिकारी श्री नारायण राम, फूड सेफ्टी ऑफिसर श्री राजा कुमार, इंडियन मेडिकल एसोसिएशन के डॉ राकेश इंदर, श्री रत्नेश श्रीवास्तव, डॉ मंजु दास, रेडियोलॉजिस्ट डॉ शम्स तबरेज, श्रीमती निता सिन्हा, श्रीमती पूजा रत्नाकर शामिल थे।