Dhanbad Congress: धनबाद जिला कांग्रेस कमेटी की विस्तृत बैठक आयोजित, प्रदेश सह-प्रभारी रहे उपस्थित

धनबाद जिला कांग्रेस कमेटी की विस्तृत बैठक आयोजित

धनबाद जिला कांग्रेस कमेटी की विस्तृत बैठक आयोजित

Dhanbad Congress: दिनांक 25 दिसंबर 2025 को धनबाद जिला कांग्रेस कमेटी के तत्वावधान में जिला अध्यक्ष संतोष कुमार सिंह की अध्यक्षता में जिला कांग्रेस कमेटी एवं नगर–प्रखंड स्तर के मोर्चा संगठनों के अध्यक्षों की एक महत्वपूर्ण जिला स्तरीय बैठक आयोजित की गई।

Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now
WhatsApp Channel Join WhatsApp

उक्त कार्यक्रम में झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सह-प्रभारी भूपेंद्र मरावी, प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष बंधु तिर्की, जलेश्वर महतो तथा धनबाद जिला के पर्यवेक्षक अशोक चौधरी मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे।बैठक का प्रमुख उद्देश्य प्रदेश सह-प्रभारी श्री भूपेंद्र मरावी जी के दायित्व संभालने के बाद उनके प्रथम संगठनात्मक दौरे के क्रम में धनबाद जिला में संगठन की स्थिति की समीक्षा करना तथा आगामी 28 दिसंबर को कांग्रेस स्थापना दिवस के अवसर पर आयोजित होने वाले जिला स्तरीय भव्य कार्यक्रम की तैयारियों पर विस्तृत विचार–विमर्श करना रहा।

बैठक में कार्य प्रगति रिपोर्ट के माध्यम से यह निर्णय लिया गया कि 28 दिसंबर को जिला स्तर पर भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। इसके साथ ही सभी पंचायतों एवं वार्डों में कांग्रेस का झंडा फहराया जाएगा तथा पंचायत एवं वार्ड कमेटी के सभी पदाधिकारियों एवं सदस्यों के आवासों पर कांग्रेस का झंडा लगाए जाने का निर्णय लिया गया। इस अवसर पर पार्टी के वरिष्ठ कांग्रेस नेताओं को सम्मानित किए जाने की भी योजना बनाई गई।

इसके अतिरिक्त बैठक में पार्टी के महत्वपूर्ण संगठनात्मक अभियान “संगठन सृजन” के अंतर्गत चल रही बी.एल.ए-2 (बूथ लेवल एजेंट) की नियुक्ति प्रक्रिया की प्रगति की समीक्षा की गई तथा बूथ स्तर पर संगठन को और अधिक मजबूत करने के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।

बैठक में प्रदेश कांग्रेस के वरिष्ठ पदाधिकारियों में प्रदेश उपाध्यक्ष श्री बजेंद्र प्रसाद सिंह, श्री सुल्तान अहमद, प्रदेश प्रवक्ता शांतनु मिश्रा,प्रदेश महासचिव श्री मदन महतो, श्री रविंद्र वर्मा, श्री रामगोपाल भुवानिया, युवा कांग्रेस के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष श्री अभिजीत राज, श्री मनोज यादव, श्री दुर्गा दास, तथा एनएसयूआई के प्रदेश उपाध्यक्ष गोपाल कृष्णा चौधरी प्रमुख रूप से उपस्थित रहे।नगर एवं प्रखंड कांग्रेस अध्यक्षों में धनबाद नगर अध्यक्ष श्री मृत्युंजय सिंह, धनबाद प्रखंड अध्यक्ष श्री देवेंद्र पासवान, केंदुआ–करकेंद नगर अध्यक्ष श्री प्रमोद यादव, झरिया प्रखंड अध्यक्ष श्री भगवान दास, झरिया नगर अध्यक्ष श्री श्याम कुमार साहू, सिंदरी नगर अध्यक्ष श्री अजय कुमार, बलियापुर प्रखंड अध्यक्ष श्री इंदु अंसारी, निरसा प्रखंड अध्यक्ष श्री डी एन यादव यादव, टुंडी प्रखंड अध्यक्ष श्री आनंद मोदक, पूर्वी टुंडी प्रखंड अध्यक्ष श्री योगेश रजक, बाघमारा प्रखंड अध्यक्ष श्री बलराम महतो तथा कतरास नगर अध्यक्ष श्री रंजीत पांडे उपस्थित रहे।बैठक में धनबाद जिला कांग्रेस कमेटी के बीके सिंह, सीता राणा,मनोज हाड़ी,शशि भूषण ,जहिर अंसारी, लक्ष्मण तिवारी, कयूम खान, बिल्किस खानम, माला झा, हरेंद्र शाही, जितेश सिंह, आशीष सिन्हा,कालीचरण यादव, राजेश्वर सिंह यादव , शाहिद कमर, सरफराज आलम, तबरेज खान, मंटू दास, अहमद रिजवी, देवेंद्र पासवान, छोटू सिंह , प्रीतम रवानी, पप्रवेंदु सिंह,शाहदा हुसैन , रोहन चौधरी, बि न प्रसाद,संतोष राय , सत्यानंद पांडे, संतोष चौधरी, दीपक कुमार , अरविंद सैनी, इरफान खान चौधरी, बाबू अंसारी, अनूप कुमार पांडेय,रमेश राय, हरेंद्र शाही, गुड़िया खातून, महोहर दास, हरेंद्र शाही, गुड्डू खान, निवास रजवार,