Dhanbad Congress News:धनबाद जिला कांग्रेस की विस्तारित बैठक सम्पन्न, मनरेगा बचाव संग्राम को जनआंदोलन बनाने का ऐलान

Dhanbad Congress News

जिला परिषद निरीक्षण भवन में संगठन विस्तार और चुनावी रणनीति पर हुआ मंथन

Dhanbad Congress News: आज दिनांक 10 जनवरी 2026 को पूर्वाह्न 11:30 बजे से धनबाद जिला कांग्रेस कमेटी की विस्तारित बैठक जिला परिषद निरीक्षण भवन के प्रांगण में आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता धनबाद जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष श्री संतोष कुमार सिंह ने की। इस अवसर पर झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के उपाध्यक्ष सह जिला संगठन प्रभारी श्री अशोक कुमार चौधरी मुख्य रूप से उपस्थित रहे।

Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now
WhatsApp Channel Join WhatsApp

संगठन विस्तार और चुनावी तैयारियों पर हुई चर्चा

बैठक में संगठन को मजबूत करने को लेकर कई अहम विषयों पर निर्णय लिया गया। इनमें बीएलए-2 का गठन, पंचायत एवं वार्ड स्तर पर कमेटियों का निर्माण, नगर निगम एवं नगर निकाय चुनाव की रणनीति तथा मनरेगा बचाव संग्राम को जमीन से जोड़कर जनआंदोलन के रूप में आगे बढ़ाने पर विशेष चर्चा हुई। नेताओं ने आपसी समन्वय के साथ कांग्रेस संगठन को मजबूती देने और आगामी चुनावों में बेहतर प्रदर्शन का संकल्प लिया।

अशोक कुमार चौधरी का केंद्र सरकार पर तीखा हमला

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के उपाध्यक्ष सह संगठन प्रभारी श्री अशोक कुमार चौधरी ने कहा कि अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी एवं झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के निर्देशानुसार धनबाद जिला कांग्रेस द्वारा 11 जनवरी से 29 जनवरी 2026 तक जिले के सभी प्रखंडों और नगरों में चरणबद्ध कार्यक्रम चलाया जाएगा। इसके तहत उपवास कार्यक्रम, चौपाल, नुक्कड़ सभा, जनसंपर्क अभियान और मनरेगा कर्मियों से संवाद कर कांग्रेस के पर्चे व हैंडबिल के माध्यम से जनजागरूकता फैलाई जाएगी। उन्होंने कहा कि केंद्र की मौजूदा सरकार की विफलताओं को जनता के सामने उजागर करना कांग्रेस की प्राथमिक जिम्मेदारी है।

“मनरेगा पर वार, गरीब पर वार” — संतोष कुमार सिंह

धनबाद जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष श्री संतोष कुमार सिंह ने कांग्रेस कार्यकर्ताओं का आह्वान करते हुए कहा कि अब चुप्पी नहीं, सीधा टकराव होगा। उन्होंने कहा कि मनरेगा बचाव कार्यक्रम केवल एक कार्यक्रम नहीं बल्कि गरीबों और मजदूरों के अधिकारों की लड़ाई है। जब तक मनरेगा के तहत मजदूरों का हक वापस नहीं मिलेगा, तब तक कांग्रेस का आंदोलन जारी रहेगा।

मनरेगा बचाव संग्राम के लिए प्रखंड-नगर प्रभारी घोषित

अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी एवं झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के निर्देशानुसार मनरेगा बचाव संग्राम कार्यक्रम की सफलता के लिए धनबाद जिले के सभी प्रखंडों और नगरों में प्रभारी नियुक्त किए गए हैं। ये प्रभारी 12 जनवरी से 29 जनवरी 2026 तक चौपाल, नुक्कड़ सभा और मनरेगा कर्मियों से संवाद करेंगे।

बैठक में उपस्थित प्रमुख नेता व कार्यकर्ता

बैठक में कांग्रेस के कई वरिष्ठ नेता और सैकड़ों कार्यकर्ता मौजूद रहे। प्रमुख रूप से राशीद रजा अंसारी (बैठक संचालक), सर्व दुर्गा दास, राजेश्वर यादव, रमेश जिंदल, मुख्तार खान, अभिजीत राज, लक्ष्मण तिवारी, मंटु दास, योगेंद्र सिंह योगी, शाहीद कमर, ईरफान खान चौधरी, कालीचरण यादव, संतोष चौधरी, टीपी पांडेय, अख्तर खान गुड्डू, बब्लू दास, भगवान दास, अजय कुमार, देवेंद्र पासवान, डीएन यादव, बलराम महतो, जयप्रकाश चौहान, मृत्युंजय सिंह, प्रमोद यादव, शशी भूषण नाथ तिवारी, मसूद आलम, अछयवर प्रसाद, राम विलास राम, बिलकिस खानम, आशिष सिंहा, हरेंद्र शाही, गुलजार अहमद, नवीन पासवान सहित सैकड़ों कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने भाग लिया।

मनरेगा बचाव संग्राम: धनबाद जिला कांग्रेस द्वारा नियुक्त प्रभारियों की सूची

12 जनवरी से 29 जनवरी 2026 तक प्रखंड, नगर, पंचायत व वार्ड स्तर पर कार्यक्रम

1. धनबाद नगर

श्री दिनेश यादव, रवि चौबे, रामजी सिंह, निवास रजवार

2. धनबाद प्रखंड

श्रीमती माला झा, किशोर कुमार, शरीफ अंसारी, अनिल सिंह

3. झरिया नगर

श्री लक्ष्मण तिवारी, जितेंद्र शर्मा, प्रीतम रवानी, निवारण महतो

4. सिंदरी नगर

श्री महेंद्र कुमार दुबे, मधुसूदन मोदक, अनिल सिंह, हुमायूं राजा

5. बलियापुर प्रखंड

श्री नवनीत नीरज, पूर्णेंदु सिंह, हुमायूं रजा, अनुप कुमार पांडेय

6. गोविंदपुर प्रखंड

इरफान खान चौधरी, संतोष कुमार चौधरी, हरेंद्र शाही, नवीन पासवान

7. बाघमारा प्रखंड

श्री राजेश्वर सिंह यादव, जितेश सिंह, वीरेंद्र पासवान, बनमाली गोप

8. कतरास नगर

मंटु दास, प्रभात सुरोलिया, रमेश राय, अरविंद सैनी

9. टुंडी प्रखंड

अशोक लाल, प्रदीप पांडेय, राजा अंसारी, लालबाबू यादव

10. पूर्वी टुंडी प्रखंड

श्री कालीचरण यादव, मनोज सिंह, शरफुद्दीन अंसारी, बंटी दास

11. निरसा प्रखंड

बी.के. सिंह, सादिक अमीन, विनोद शर्मा, महेंद्र पासवान

12. ग्यारकुंड प्रखंड

सरफराज आलम, संतोष राय, रमन मिश्रा, बब्लू दास, अर्जुन भुइयां1

3. चिरकुंडा नगर

वकील बाउरी, दिलीप मिश्रा, राहुल राज, उमेश कुमार

14. कलियासोल प्रखंड

श्री अनिल साव, मसूद आलम, अर्जुन भुइयां, मोइन अंसारी

15. तोपचांची प्रखंड

प्रो. टी.पी. पांडेय, लगनदे यादव, राजेश राम, शहजादा हुसैन

16. भूली नगर

अछयवर प्रसाद, राम विलास राम, दीपक सिंह, रमेश राय

17. केंदुआ–कर्केंद नगर

क्यूम खान, किशोर कुमार, दीपक सिंह, दुलारी देवी, बिलकिस खानम

18. झरिया प्रखंड

योगेंद्र सिंह योगी, शाहीद कमर, अख्तर खान गुड्डू, जितेश सिंह