Dhanbad Jail News: मंडल कारा में जेल अदालत एवं कर्तव्य परियोजना पर जागरूकता शिविर का आयोजन

मंडल कारा में जेल अदालत एवं कर्तव्य परियोजना पर जागरूकता शिविर का आयोजन

मंडल कारा में जेल अदालत एवं कर्तव्य परियोजना पर जागरूकता शिविर का आयोजन

Dhanbad Jail News: झालसा एवं प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश सह अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकार वीरेंद्र कुमार तिवारी के आदेशानुसार रविवार को मंडल कारा धनबाद में जेल अदालत का आयोजन किया गया।

Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now
WhatsApp Channel Join WhatsApp

इस बाबत जानकारी देते हुए अवर न्यायाधीश सह सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकार मयंक तुषार टोपनो ने बताया कि आज जेल अदालत में जेल अदालत के लिए चिन्हित कूल चार बंदियों को पीठासीन न्यायिक दंडाधिकारी सुरेश उराँव के समक्ष हाजिर कराया गया। इस दौरान न्यायिक पदाधिकारी व एलएडीसीएस की टीम ने बंदीयों के बीच विभिन्न कानून की जानकारी दी। वहीं चिकित्सकों की टीम के द्वारा बंदियों का स्वास्थ्य जांच किया गया।