Sunday, September 8, 2024
HomeधनबादDHANBAD | झारखंड बांग्ला भाषा उन्नयन समिति की बैठक संपन्न

DHANBAD | झारखंड बांग्ला भाषा उन्नयन समिति की बैठक संपन्न

धनबाद जिला प्रशासन स्व. ए.के. राय का मूर्ति किसी भी चौक पर लगाएं:समिति

DHANBAD | शुक्रवार 29 सितंबर को झारखंड बांग्ला भाषा उन्नयन समिति का एक बैठक एल. सी. रोड हीरापुर में सम्राट चौधरी के आवासीय कार्यालय में हुआ।बैठक की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष कल्याण भट्टाचार्य ने किया एवं संचालन राणा चट्टराज ने किया। बैठक को संबोधित करते हुए वक्ताओं ने कहा कि धनबाद के पूर्व सांसद स्वर्गीय ए के राय का मूर्ति धनबाद जिला प्रशासन की ओर से अभी तक नहीं लगाया गया यह धनबाद के लिए दुर्भाग्य है, जो व्यक्ति निस्वार्थ सिद्धांत वादी राजनीति हमेशा किया है। मजदूर किसान का भलाई के लिए अपना ऐसो आराम का जिंदगी छोड़कर हमेशा मजदूर किसान का हक और अधिकार के लिए संघर्ष करते रहे। राय दा सिंदरी फर्टिलाइजर कंपनी में फर्स्ट क्लास अधिकारी के तौर पर कार्यरत थे लेकिन राय दा यहां के मजदूर और किसान के ऊपर हो रहे शोषण एवं अत्याचार को देख कर बहुत पीड़ा हुआ, तभी उन्होंने नौकरी छोड़ दी और आंदोलन में कूद पड़े , जिंदगी भर उन्होंने खोपड़ा का मकान में रहा, जमीन में चटाई बिछा कर सोते थे, सुख सुविधा से कोसों दूर रहें, सिंदरी विधानसभा क्षेत्र से तीन बार विधायक और धनबाद लोकसभा क्षेत्र से तीन बार सांसद बने , अपना पेंशन राष्ट्रपति कोष में दान दे दिए थे, बावजूद अभी तक उन्हें झारखंड सरकार एवं जिला प्रशासन की ओर से कोई सम्मान नहीं मिला,समिति की ओर से वर्तमान झारखंड सरकार एवं जिला प्रशासन से यह मांग करते हैं कि अभिलंब धनबाद का किसी चौक पर ए के राय का मूर्ति स्थापित किया जाए, गया।बैठक में मुख्य रूप से बेंगू ठाकुर, सम्राट चौधरी, राणा चट्टराज,सुशोवन चक्रवर्ती, सुरजीत चंद्रा, रणा गांगुली, बिस्वदीप चक्रवर्ती, सुधांशु नायक,परिमल पाल आदि लोग शामिल थे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments

MatthewJak on 01-10-2023
MatthewJak on 05-10-2023
MatthewJak on 05-10-2023