Dhanbad News: अखिल भारतीय मारवाड़ी महिला सम्मेलन सरायढेला शाखा के द्वारा 13 जुलाई दिन रविवार को हीरापुर अग्रसेन भवन में एकदिवसीय सावन मेला का आयोजन किया जा रहा है। इसकी जानकारी देते हुए अध्यक्ष नीलिमा अग्रवाल ने बताया कि समिति पिछले 10 वर्षों से इस मेले का आयोजन करती आ रही है एवं इसके आयोजन में समिति की सभी सदस्याएं सक्रिय हैं।
सचिव मीतू तुलस्यान ने बताया कि मेले में कपड़े, राखी, बेडशीट, होम डेकोर, ज्वेलरी,गिफ्ट आइटम्स एवं खाने-पीने और खेलने के कुल मिला कर 20 स्टाल लगाए जा रहे हैं। ज्योति अग्रवाल ने कहा कि सावन मेले के इस कार्यक्रम से जो भी आय होगी उसे जरूरतमंदों की सहायता के लिए उपयोग किया जाएगा जिसके लिए हमारी समिति हमेशा तत्पर रहती है।
यह जानकारी देने के लिए मौके पर नीलिमा अग्रवाल,मीतू तुलस्यान ,एकता गांगेसरिया ,रंजू गोयल, ज्योति अग्रवाल, बिना भरतीया, मंजू सांवरिया,आशा,संध्या, उर्मिला, श्वेता, रेखा, निशा,संगीता,सुमन, चेरी, बीना, पूनम, किरण, नीला, शशि, अनीता, उपासना, ललिता, मीनू आदि सदस्य मौजूद थीं।
