Dhanbad News: भारतीय रेड क्रॉस सोसाइटी के चिकित्सा आपके द्वार स्वास्थ्य कैम्पो में लाभान्वित हुए 60 मैरिज

भारतीय रेड क्रॉस सोसाइटी के चिकित्सा आपके द्वार स्वास्थ्य कैम्पो में लाभान्वित हुए 60 मैरिज

भारतीय रेड क्रॉस सोसाइटी के चिकित्सा आपके द्वार स्वास्थ्य कैम्पो में लाभान्वित हुए 60 मैरिज

Dhanbad News: रविवार को भारतीय रेडक्रास समिति धनबाद के द्वारा स्वास्थ्य कैंप बासमुडी , रंगोनी पंचायत बाघमारा प्रखंड एवं टुंडी विधानसभा एवं गिरीडीह लोकसभा में सुबह 11 बजे से अपराह्न 3 बजे तक लगाया गया।जिसमें 60 पुरूष एवं महिला पेशेंट ने स्वास्थ्य संबंधी सुझाव और दवाईयां ली।

Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now
WhatsApp Channel Join WhatsApp

कार्यक्रम में चेयरमैन कौशलेंद्र कुमार सिंह , चेयरमैन सलाहकार कुमार मधुरेन्द्र सिंह एवं कोषाध्यक्ष श्वेतांबरा पाठक, वाहन नोडल पदाधिकारी देवेन्द्र कुमार एवं अनिल भगत एवं नोडल पदाधिकारी स्वास्थ्य डाक्टर जिम्मी अभिषेक, डाक्टर प्रमोद कुमार सिन्हा, आयुष डाक्टर जालंधर सिंह, डाक्टर जी एन ओझा, डाक्टर बालेश्वर प्रसाद, आजीवन सदस्य सुभाष खेतान, कृष्ण कुमार वर्मा ने अपनी सहभागिता सुनिश्चित की।

इस क्रम में बासमुडी में सभी का ब्लड प्रेशर एवं शुगर जांच एवं दवाईयां उपलब्धता अनुसार दिया गया।बासमुडी रंगोनी पंचायत के उपमुखिया रुकमनी देवी, वार्ड पार्षद आरती देवी उपलब्ध रहीं और अंततः कैंप का समापन किया गया।