Dhanbad News: ग्रामीण विकास मंत्रालय के सचिव ने किया पूर्वी टुंडी का भ्रमण

ग्रामीण विकास मंत्रालय के सचिव ने किया पूर्वी टुंडी का भ्रमण

ग्रामीण विकास मंत्रालय के सचिव ने किया पूर्वी टुंडी का भ्रमण

Dhanbad News: “फूलो झानो आशीर्वाद अभियान” को बताया प्रेरणादायक और परिवर्तनकारी

Dhanbad News: ग्रामीण विकास मंत्रालय, भारत सरकार के सचिव श्री शैलेश कुमार सिंह ने आज पूर्वी टुंडी प्रखंड का भ्रमण किया। इस दौरान उन्होंने ग्रामीण विकास विभाग के तहत संचालित विभिन्न योजनाओं का निरीक्षण किया।

Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now
WhatsApp Channel Join WhatsApp

सचिव ने फतेहपुर व लटानी में मनरेगा, फतेहपुर में मनरेगा के अंतर्गत निर्मित कूप, शंकरडीह व लटानी में जेएसएलपीएस द्वारा संचालित रूरल बिजनेस हब, बलारडीह में सोनाली पोल्ट्री फार्म, मोहलीडीह में बिरसा हरित ग्राम योजना, मनरेगा के तहत मोहलीडीह गांव में संचालित आम बागवानी परियोजना का निरीक्षण किया।

वहीं मोहलीडीह पंचायत में प्रधानमंत्री आवास योजना के अंतर्गत निर्मित आवास का निरीक्षण किया। उन्होंने लाभुक सयब अंसारी से संवाद कर योजना से मिली सुविधा एवं सामाजिक स्थिति में हुए सकारात्मक बदलाव की जानकारी प्राप्त की।

सचिव ने फतेहपुर में मनरेगा के अंतर्गत निर्मित कूप से कृषि विस्तार की संभावनाओं पर लाभुकों से संवाद किया और योजना के प्रभाव की सराहना की।

रूरल बिजनेस हब में उन्नत बीज, खाद, कीटनाशक एवं कृषि उपकरणों की बिक्री होती है। कई किसान बीज खरीदते हुए पाए गए। सचिव ने इस पहल को सामुदायिक स्तर पर आजीविका संवर्धन का उत्कृष्ट उदाहरण बताया।

सचिव ने मैरानवाटांड गांव में नव-निर्मित कूप का निरीक्षण किया। जहाँ लाभुक द्वारा आस-पास के भूखंडों में सघन खेती की योजनाएं सचिव को प्रस्तुत की गईं।

भ्रमण के दौरान सचिव ने लखी आजीविका स्वयं सहायता समूह की सदस्य श्रीमती कलावती मोहलीन द्वारा संचालित सोनाली मुर्गी पालन यूनिट का निरीक्षण किया। श्रीमती मोहलीन ने बताया कि पूर्व में वह हड़िया व देशी शराब बनाकर बेचती थीं। माननीय मुख्यमंत्री की महत्वकांक्षी ‘फूलो झानो आशीर्वाद अभियान’ से जुड़ने के बाद उन्होंने शराब बेचना छोड़ दिया। इसके बाद जेएसएलपीएस से रिवॉल्विंग फंड, कम्युनिटी इन्वेस्टमेंट फंड एवं बैंक लिंकेज के माध्यम से आर्थिक सहायता प्राप्त की और पोल्ट्री यूनिट की स्थापना की। वर्तमान में वह प्रति माह ₹30,000 से ₹35,000 की आय अर्जित कर रही है। आय से अपने परिवार के साथ बच्चों की शिक्षा में निवेश कर रही हैं। सचिव ने उनकी आजीविका यात्रा को प्रेरणादायक और परिवर्तनकारी बताया।

भ्रमण के दौरान सचिव ने मोहलीडीह आजीविका ग्राम संगठन की दीदियों के साथ बैठक कर आजीविका गतिविधियों, समस्याओं एवं समाधान पर चर्चा की। उन्होंने लाभुकों को आवश्यक सुझाव एवं प्रोत्साहन दिया।

मौके पर उप विकास आयुक्त श्री सादात अनवर, जिला पंचायती राज पदाधिकारी श्री मुकेश कुमार बाउरी, जेएसएलपीएस के जिला कार्यक्रम प्रबंधक श्री शैलेश रंजन, प्रखंड विकास पदाधिकारी, अंचल अधिकारी के अलावा जिला एवं प्रखंड स्तरीय पदाधिकारी मौजूद थे।