Dhanbad News: झारखंड विधानसभा की गैर सरकारी संकल्प समिति ने अधिकारियों के साथ की बैठक

झारखंड विधानसभा की गैर सरकारी संकल्प समिति ने अधिकारियों के साथ की बैठक

झारखंड विधानसभा की गैर सरकारी संकल्प समिति ने अधिकारियों के साथ की बैठक

Dhanbad News: योजनाओं की प्रगति में तेजी लाने का दिया निर्देश

Dhanbad News: रविवार को झारखंड विधानसभा की गैर सरकारी संकल्प समिति ने धनबाद सर्किट हाउस के सभागार में समिति के‌ सभापति सह धनबाद के माननीय विधायक श्री राज सिन्हा की अध्यक्षता में जिला स्तरीय पदाधिकारियों के साथ बैठक की। मौके पर समिति के माननीय सदस्य सह बाघमारा विधायक श्री शत्रुघ्न महतो भी उपस्थित थे।

Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now
WhatsApp Channel Join WhatsApp

बैठक के दौरान समिति के सभापति ने क्रमवार सभी विभागों द्वारा संचालित योजनाओं के प्रगति कार्य की समीक्षा की। विभागवार प्राप्त अद्यतन प्रगति प्रतिवेदन के आधार पर विभागीय पदाधिकारियों से जानकारी प्राप्त की तथा कई आवश्यक सुझाव एवं निर्देश दिए।

समिति ने पेयजलापूर्ति योजनाएं, शहरी जलापूर्ति योजनाएं, भूमि सुधार, खनन, स्वास्थ्य, शिक्षा, कृषि, खाद्य आपूर्ति, वन, श्रम, ग्रामीण कार्य, कल्याण, पथ निर्माण, पशुपालन सहित अन्य विभागों की समीक्षा की।

समिति के सभापति ने सभी पदाधिकारियों को योजनाओं की प्रगति में तेजी लाने का निर्देश दिया। कई विभाग में आवंटन की कमी के कारण संतोषजनक प्रगति नहीं होने पर राज्य मुख्यालय से इस पर बाबत पत्राचार करने का निर्देश दिया।

बैठक में उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी श्री आदित्य रंजन, वरीय पुलिस अधीक्षक श्री प्रभात कुमार, अपर समाहर्ता श्री विनोद कुमार, निदेशक डीआरडीए श्री राजीव रंजन, जिला आपूर्ति पदाधिकारी श्री प्रदीप कुमार शुक्ला, सिविल सर्जन डॉ चंद्र भानु प्रतापन, पथ निर्माण विभाग के कार्यपालक अभियंता श्री मिथलेश प्रसाद, खनन इंस्पेक्टर श्री सुमित कुमार, सहायक श्रमायुक्त श्री प्रवीण कुमार, जिला पंचायती राज पदाधिकारी श्री मुकेश कुमार बाउरी के अलावा अन्य विभागों के पदाधिकारी मौजूद थे।

बैठक से पहले उपायुक्त श्री आदित्य रंजन ने समिति के सभापति तथा माननीय सदस्य का पुष्प गुच्छ देकर स्वागत किया।