Dhanbad News: मुख्यमंत्री मंईयां सम्मान योजना में देरी से महिलाओं में बढ़ रहा आक्रोश, धनबाद अंचल कार्यालय में जो हुआ, जानकर हो जाएंगे आप दंग

जमकर चली झोंटा-झोंटी

जमकर चली झोंटा-झोंटी

Dhanbad News: धनबाद अंचल कार्यालय में मुख्यमंत्री मंईयां सम्मान योजना का लाभ पाने के लिए महिलाओं की भारी भीड़ उमड़ रही है, लेकिन योजना के क्रियान्वयन में आ रही देरी के कारण असंतोष बढ़ता जा रहा है। शनिवार को कार्यालय में योजना की राशि को लेकर दो महिलाओं के बीच विवाद इतना बढ़ गया कि नौबत मारपीट तक आ गई

Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now
WhatsApp Channel Join WhatsApp

चप्पल से हुई पिटाई, जमकर चली झोंटा-झोंटी

अंचल कार्यालय परिसर में मौजूद महिलाओं के बीच तू-तू मैं-मैं इतनी बढ़ गई कि एक महिला ने दूसरी महिला को चप्पल से पीट दिया। इसके बाद दोनों के बीच झोंटा-झोंटी भी हुई, जिससे माहौल तनावपूर्ण हो गया। हंगामा बढ़ता देख मौजूद पुलिसकर्मियों ने हस्तक्षेप किया और बड़ी मशक्कत के बाद दोनों को शांत कराया

पहले भी हो चुके हैं प्रदर्शन

यह पहली बार नहीं है जब योजना में देरी को लेकर महिलाओं का आक्रोश देखने को मिला हो। इससे पहले जनवरी में भी महिलाओं ने अंचल कार्यालय में विरोध प्रदर्शन किया था। गुस्साई महिलाओं ने मुख्यमंत्री मंईयां सम्मान योजना के पोस्टर फाड़कर आग के हवाले कर दिया था और अधिकारियों के खिलाफ नारेबाजी की थी

क्यों बढ़ रहा है महिलाओं का गुस्सा?

  • योजना के लाभ में देरी: कई लाभार्थी महिलाओं को अभी तक योजना की राशि प्राप्त नहीं हुई है।
  • लंबी कतारों में खड़े रहने की मजबूरी: सोमवार, बुधवार और शनिवार को जब आवेदनों की जांच होती है, तब अंचल कार्यालय में महिलाओं की भारी भीड़ उमड़ पड़ती है
  • सिस्टम की अनदेखी: महिलाओं का कहना है कि सरकार को इस योजना के क्रियान्वयन में तेजी लानी चाहिए, ताकि पात्र लाभार्थियों को समय पर सहायता मिल सके।

योजना का उद्देश्य और मौजूदा स्थिति

मुख्यमंत्री मंईयां सम्मान योजना के तहत पात्र महिलाओं को प्रतिमाह ₹2500 की सहायता राशि दी जाती है। हालांकि, आज भी सैकड़ों महिलाएं इस योजना के लाभ से वंचित हैं। उन्हें यह नहीं पता कि उनके खातों में राशि कब जमा होगी। यही कारण है कि महिलाएं अंचल कार्यालय के चक्कर काटने को मजबूर हैं