Dhanbad News: समान रणनीति से सुधरेगा सरकारी स्कूलों का वातावरण व परिणाम – उपायुक्त

समान रणनीति से सुधरेगा सरकारी स्कूलों का वातावरण व परिणाम - उपायुक्त

समान रणनीति से सुधरेगा सरकारी स्कूलों का वातावरण व परिणाम - उपायुक्त

Dhanbad News: परीक्षा को लेकर छात्रों के मन में होना चाहिए उत्साह

Dhanbad News: जिले के सभी सरकारी स्कूलों का वातावरण एवं परिणाम सुधारना है। यह तभी संभव होगा जब शिक्षकों, बीआरपी, सीआरपी और शिक्षा विभाग के अन्य कर्मियों का कार्य, दायित्व तथा रणनीति में समानता होगी। शिक्षा विभाग के पास अच्छी टीम है। सब अपने दायित्व का जिम्मेदारीपूर्वक निर्वहन करेंगे तो उसका परिणाम भी सुखद मिलेगा।

Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now
WhatsApp Channel Join WhatsApp

उपरोक्त बातें उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी श्री आदित्य रंजन ने आज न्यू टाउन हॉल में झारखंड शिक्षा परियोजना द्वारा विभागों में संचालित योजनाओं के उन्मुखीकरण सह प्रशिक्षण कार्यक्रम के दौरान कहीं।

उपायुक्त ने कहा कि सुधार करने की शुरुआत जिले के 137 सरकारी हाई स्कूल से की जाएगी। इसके लिए विद्यालयों में योजनाबद्ध तरीके से छात्रों को पढ़ाना, समय पर सिलेबस पूरा करना, छात्रों की हर महीने नियमित रूप से परीक्षा लेना, कमजोर छात्र पर विशेष ध्यान देना, शत प्रतिशत छात्रों की उपस्थिति सुनिश्चित करना, अभिभावकों के साथ नियमित रूप से पेरेंट्स टीचर मीटिंग करना इत्यादि शामिल है। इसकी निगरानी व्हाट्सएप के माध्यम से की जाएगी।

उन्होंने कहा कि माननीय मुख्यमंत्री की भी प्राथमिकता है कि राज्य का हर बच्चा और बच्ची शिक्षित हो। उन्हें गुणवत्तापूर्ण शिक्षा मिले। इसलिए माननीय मुख्यमंत्री ने धनबाद सहित पूरे राज्य में मुख्य मंत्री स्कूल ऑफ एक्सीलेंस दिए हैं। जहां छात्रों को निजी वद्यालयों से बेहतर शिक्षा, संरचना एवं सुविधा दी जा रही है।

उपायुक्त ने शिक्षा विभाग के सभी कर्मियों को अपने मोबाइल में “जे – गुरुजी” ऐप डाउनलोड करने का भी निर्देश दिया।

उपायुक्त ने कहा कि छात्रों की नियमित रूप से परीक्षा लेने, परीक्षा का परिणाम विद्यालय में प्रदर्शित करने, टॉपर छात्र का नाम अलग से प्रदर्शित करने, टॉपर को सम्मानित करने से बच्चों में प्रतियोगिता की भावना जागेगी और उनकी उपस्थिति में भी वृद्धि होगी। छात्रों के मन में परीक्षा को लेकर उत्साह भी बढ़ेगा।

अपने संबोधन के दौरान उपायुक्त ने प्रोजेक्ट रेल, प्रोजेक्ट इंपैक्ट, विद्यालय का सर्वे, चेतना सत्र सहित अन्य विषयों पर भी प्रकाश डाला। साथ ही सरकारी स्कूलों का वातावरण व परिणाम सुधारने के लिए प्रधानाचार्य, शिक्षक तथा विभाग के सभी कर्मियों को आपस में सहयोग व समन्वय करने का निर्देश दिया। इसके लिए उन्होंने सभी को अच्छी मंशा और सोच के साथ आगे बढ़ने का आह्वान किया। साथ ही कहा कि आज से ही इसकी शुरुआत करेंगे तो एक साल में बदलाव नजर आएगा। उन्होंने विद्यालयों में जो भी कमी है उसे भी पूरा करने का भरोसा दिया।

इससे पहले उपायुक्त ने दीप प्रज्वलित कर उन्मुखीकरण सह प्रशिक्षण कार्यक्रम का उद्घाटन किया। वहीं कार्यक्रम के समापन पर उन्होंने अच्छा प्रदर्शन करने वाले बीआरपी एवं सीआरपी को सम्मानित किया।

मौके पर जिला शिक्षा पदाधिकारी श्री अभिषेक झा, जिला शिक्षा अधीक्षक श्री आयुष कुमार, एडीपीओ श्री आशीष कुमार के अलावा सभी बीईईओ, बीआरपी, सीआरपी, बीपीओ, लिपिक तथा शिक्षा विभाग के अन्य कर्मी उपस्थित थे।