Dhanbad News: कतरास के कांको कार्यालय में कार्यकर्ताओं ने मिठाई खिलाकर दी बधाई, सूरज महतो ने जताया आभार

Dhanbad News: 8 जुलाई 2025, सूरज महतो झारखंड मुक्ति युवा मोर्चा धनबाद जिला अध्यक्ष नियुक्त किए जाने के बाद से पूरे जिले में उत्साह का माहौल है। मंगलवार को कतरास स्थित कांको कार्यालय में दर्जनों युवा कार्यकर्ताओं और समर्थकों ने फूलों का गुलदस्ता भेंट कर एवं मिठाई खिलाकर सूरज महतो का गर्मजोशी से स्वागत किया और उन्हें शुभकामनाएं दीं।

इस अवसर पर उपस्थित युवाओं ने कहा कि सूरज महतो जैसे जमीनी नेता को झामुमो युवा मोर्चा की कमान मिलना पूरे जिले के युवाओं के लिए गर्व का विषय है। उनके नेतृत्व में संगठन और अधिक मजबूत होगा तथा युवाओं को दिशा मिलेगी।
सूरज महतो ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा:
“यह पद मेरे लिए सिर्फ जिम्मेदारी नहीं, बल्कि जिले के युवाओं की उम्मीदों का प्रतीक है। मैं पार्टी के केंद्रीय नेतृत्व, मुख्यमंत्री श्री हेमंत सोरेन जी, दिशोम गुरु शिबू सोरेन जी, प्रदेश महासचिव श्री विनोद पांडेय जी तथा धनबाद झामुमो के सभी वरिष्ठ साथियों का आभार प्रकट करता हूँ। संगठन को पंचायत स्तर तक सशक्त बनाना और युवाओं की भागीदारी सुनिश्चित करना मेरी प्राथमिकता होगी।”
उन्होंने कहा कि आने वाले दिनों में संगठन के विस्तार के साथ-साथ समाज के अंतिम व्यक्ति तक पार्टी की नीति और योजनाएं पहुंचाने का कार्य किया जाएगा।
इस कार्यक्रम में कई युवा कार्यकर्ता, पंचायत प्रतिनिधि और स्थानीय नेता शामिल हुए। मौके पर उत्सव जैसा माहौल रहा।
