Sunday, September 8, 2024
HomeधनबादDHANBAD | राष्ट्रीय युवा समागम सह शताब्दी समारोह कार्यक्रम को लेकर धनबाद...

DHANBAD | राष्ट्रीय युवा समागम सह शताब्दी समारोह कार्यक्रम को लेकर धनबाद के विभिन्न क्षेत्रों में चलाया गया जनजागरण अभियान

DHANBAD | 6 अगस्त को धनबाद के गोबिंदपुर में आयोजित राष्ट्रीय युवा समागम सह शताब्दी समारोह कार्यक्रम को लेकर धनबाद के विभिन्न क्षेत्रों में जनजागरण अभियान चलाया गया। इस अवसर पर युवा यादव महासभा के जिला अध्यक्ष राकेश रंजन उर्फ चुन्ना यादव ने बताया कि 6 अगस्त को राष्ट्रीय युवा कार्यशाला का आयोजन गोबिंदपुर के पार्कलेन रिसोर्ट में आयोजित किया गया है। जिसमें पूरे देश के विभिन्न राज्यों से प्रतिनिधि कार्यक्रम में भाग लेने आएंगे। कार्यक्रम में अहीर रेजिमेंट के गठन को लेकर पूरे देश में जनजागृति अभियान चल रहा है जिसके तहत युवा समागम सह शताब्दी समारोह का आयोजन किया जा रहा है। जनजागरण कार्यक्रम में मुख्य रूप से प्रदेश सचिव नीतू सिंह यादव, लालमुनि यादव, विजय यादव, महीला जिला अध्यक्ष विनीता यादव, सचिदानंद यादव, प्रखंड अध्यक्ष अरुण यादव सहित कई लोग शामिल रहे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments

MatthewJak on 01-10-2023
MatthewJak on 05-10-2023
MatthewJak on 05-10-2023