कांग्रेस जिलाध्यक्ष संतोष कुमार सिंह ने कहा कि केंद्र की तानाशाही मोदी सरकार द्वारा लगभग 142 सांसदों से ज्यादा की निलंबन कर लोकतंत्र को बेरहमी से खत्म करने का प्रयास किया है। आगे उन्होंने कहा कि केंद्र की भाजपा सरकार ने लोकतंत्र पर करारा हमला किया है। केंद्र सरकार का यह घिनौना कृत्य लोकतांत्रिक सिद्धांतों और मूल्यों की नग्न हत्या है। जिसने देश की संसदीय लोकतंत्र को उलट कर कब्रगाह बनाने के साथ अपनी तानाशाही का परिचय देने का काम किया है। जिलाध्यक्ष संतोष सिंह ने कहा भाजपा पहले अपने गिरेबान में देखे जब लोकसभा के अंदर प्रधानमंत्री मोदी हमारे नेता राहुल गांधी जी का मिमिक्री कर रहे थें ।