Dhanbad Sports News: स्टेट चैंपियन बनी धनबाद की टीम को उपायुक्त ने किया सम्मानित

स्टेट चैंपियन बनी धनबाद की टीम को उपायुक्त ने किया सम्मानित

स्टेट चैंपियन बनी धनबाद की टीम को उपायुक्त ने किया सम्मानित

Dhanbad Sports News: 64वीं राज्य स्तरीय सुब्रतो कप फुटबॉल प्रतियोगिता

Dhanbad Sports News: उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी श्री आदित्य रंजन ने 64वीं राज्य स्तरीय सुब्रतो कप फुटबॉल प्रतियोगिता में स्टेट चैंपियन बनी धनबाद की टीम को आज सम्मानित किया।

Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now
WhatsApp Channel Join WhatsApp

उपायुक्त ने सभी खिलाड़ियों की नेशनल प्रतियोगिता में भी चैंपियन बनने के लिए हौंसला अफजाई की। उन्होंने टीम के सभी खिलाड़ियों को फूल माला पहनाकर सम्मानित किया।

मौके पर उपस्थित जिला शिक्षा पदाधिकारी ने उपायुक्त को बताया कि पीएम श्री बीटीएम हाई स्कूल, मलकेरा ने जिला स्तरीय सुब्रतो कप फुटबॉल प्रतियोगिता में प्रथम स्थान प्राप्त किया था। इसके बाद रामगढ़ में आयोजित प्रमंडलीय प्रतियोगिता में धनबाद की टीम ने हजारीबाग की टीम को हराया। इसके बाद 19 जुलाई को रांची में आयोजित अंडर 17 बालक वर्ग की राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में धनबाद की टीम ने दुमका को 2-0 से हराकर विजय प्राप्त की। अब टीम बेंगलुरु में आयोजित होने वाले राष्ट्रीय स्तरीय प्रतियोगिता में खेलने के लिए तैयारी कर रही है।

मौके पर उपायुक्त श्री आदित्य रंजन, जिला शिक्षा पदाधिकारी श्री अभिषेक झा, एडीपीओ श्री आशीष कुमार, टाटा स्टील फाउंडेशन के श्री प्रदीप नियोगी, विद्यालय के प्राचार्य श्री जय होरो, टीम के कप्तान श्री जॉन कुमार तथा टीम के सदस्य श्री विश्वजीत कुमार, श्री अंकित कुमार, श्री रोहित कुमार, श्री दीपक कुमार, श्री बसंत कुमार, श्री सुजल कुमार, श्री बबलू कुमार, श्री प्रिंस चौहान, श्री प्रशांत दिगर, श्री आकाश कुमार, श्री अभय कुमार तथा श्री रघुनंदन बाउरी मौजूद थे।