Sunday, September 8, 2024
Homeधनबादधनबाद कांग्रेस जिलाध्यक्ष संतोष सिंह की अध्यक्षता में हाउसिंग कॉलोनी के जिला...

धनबाद कांग्रेस जिलाध्यक्ष संतोष सिंह की अध्यक्षता में हाउसिंग कॉलोनी के जिला कार्यालय में हुई आवश्यक बैठक | विधानसभा चुनाव सहित विभिन्न मुद्दों पर हुई चर्चा

धनबाद/झारखंड: 21 जुलाई 2024 कों हाउसिंग कालोनी, धनबाद कांग्रेस जिला कार्यालय मे अगामी विधान सभा चुनाव की तैयारी, संगठन सशक्तिकरण, सहित जिला के विभिन्न ज्वलंत समस्याओ को लेकर हुई एक आवश्यक बैठक आयोजित किया गया। बैठक में लोक सभा चुनाव में बुथ पर हुई गलतियों को सुधार कर कांग्रेस संगठन को मजबूत करने हेतू धनबाद, झरिया और बाघमारा में कांग्रेस का अलग अलग प्रत्येक विधान सभा को चार भाग में बांट कर जिला कांग्रेस के द्वारा दो दो प्रभारी नियुक्त करने का निर्णय लिया गया। साथ ही सर्वसम्मति से यह प्रस्ताव पारित किया गया जिला कांग्रेस के कार्यक्रम व तीन तीन बैठक में नही शामिल होने वाले निष्क्रीय पदाधीकारीयो और नगर प्रखंड अध्यक्ष को बदल कर सक्रिय उर्जावान कार्यकर्ताओ को संगठन में भागीदार बनाया जाएगा। साथ ही जिला में पानी,बिजली व सफाई की चरमराई व्यवस्था के सुधार हेतु संबंधित अधिकारियो से मिलकर बातचीत कर समस्याओ का निराकरण किया जाएगा। विधान सभा चुनाव में स्थानीय कार्यकर्ताओ को टिकट मिले यह प्रस्ताव भी आलाकमान तक जिला कांग्रेस पहुंचाने का काम करेगी। जिलाध्यक्ष श्री सिंह ने कहा संगठन के बल से ही विधायक और सांसद होता है तब मंत्री बनता आलाकमान तय करता है परन्तु झारखंड राज्य मे कांग्रेस कार्यकर्ताओ का काम जिला प्रशासन के अधिकारी नही करते हैं । जिलाध्यक्ष श्री सिंह ने कहा कांग्रेस का प्रतिनिधिमंडल झारखंड कांग्रेस प्रभारी श्री गुलाम अहमद मीर और झारखंड प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष श्री राजेश ठाकुर से मिलकर बात करेगें। धनबाद में भाजपा मानसिकता के अधिकारियो को चिन्हित कर विधान सभा चुनाव के पहले स्थानांतरण करने का मांग करेगें। उन्होने कहा झारखंड में भाजपा सांप्रदायिक सौहार्द खत्म करना चाहती है इसलिए असम के दंगाई के लिए कुख्यात मुख्यमंत्री हेमंता विश्व शर्मा को प्रभारी नियुक्त किया है भाजपा का सभी दाव झारखंड में उल्टा पड़ेगा। बैठक को संबोधित करते हुए कार्यकारी अध्यक्ष राशिद रजा अंसारी ने कहा कि बिगत लोकसभा चुनाव में कांग्रेस पार्टी ने धनबाद में बहुत अच्छा प्रदर्शन किया हैं। जिसमें पार्टी के जिला पदाधिकारियों सहित कार्यकताओं ने अपना पूरा सहयोग किया हैं। जिसके लिए मैं सभी कों धन्यवाद देता हूं। लोकसभा चुनाव में हमलोगों को बहुत कुछ सिखने को मिला हैं। बैठक में झारखंड प्रदेश कांग्रेस महासचिव मदन महतो ने सभी कांग्रेस जनों से ने अपील करते हुए कहा कि आगामी विधानसभा चुनाव में हम सभी को मिलकर धनबाद कांग्रेस कों शहर से लेकर पंचायत, बूथ स्तर तक मजबूती प्रदान करना हैं। विधान सभा चुनाव में इंडिया महागठबंधन की जीत होगी और सरकार बनेगी। बैठक में धन्यवाद ज्ञापन महिला कांग्रेस अध्यक्ष सीता राना ने दिया। संचालन कार्यकारी अध्यक्ष राशिद रजा अंसारी ने किया। बैठक के उपरांत अखिल भारतीय कांग्रेस कमिटी के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री मल्लिकार्जुन खड़गे की के जन्मदिन के अवसर पर जिला कांग्रेस कार्यालय मे केक काटकर जन्मदिन भी मनाया गया। बैठक में सर्व श्री राजेश्वर सिंह यादव , योगेन्द्र सिंह योगी, नवनीत नीरज, कयूम खान, मनोज कुमार यादव, सरफराज आलम, अछयवर प्रसाद, इरफान खान चौधरी,जावेद रजा, प्रभात सिरोलिया, अख्तर खान गुड्डू,जितेश सिंह, दिलीप मिश्रा, हरेंद्र शाही, सैलेश सिंह,राजेश राम, बाबू अंसारी, राहुल राज, बिनोद शर्मा, मृत्युंजय सिंह, पप्पू पासवान, जियाउल हुसैन, गैरूल हसन, बलराम महतो, गोपाल धारी, महेंद्र पासवान, गौतम पासवान,राम बिलास राम, मोइन अंसारी, सिकंदर आजम, लाल बाबू यादव, असद कलिम, सुर्य कांत मिश्रा,कामता पासवान, पप्पू पांडेय,अरविंद सैनी, हारुन अंसारी, रूबी खातून, अलोक मालाकार, सतेंदर पांडेय, मोहन चंद्र महतो, बीरेन्द्र यादव, संतोष ठाकुर, बासुदेव ठाकुर, अनिल कुमार राय, मो.जावेद, बिनोद सिंह, आरीफ खान, अकिब जावेद, अजहर बिहारी, सहित सैकड़ो पदाधिकारी शामिल हुए।

ये भी पढ़ें

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments

MatthewJak on 01-10-2023
MatthewJak on 05-10-2023
MatthewJak on 05-10-2023