Sunday, September 8, 2024
Homeजम्मू-कश्‍मीरJammu-Kashmir : अनंतनाग के पास भीषण सड़क हादसा, खाई में गिरी कार,...

Jammu-Kashmir : अनंतनाग के पास भीषण सड़क हादसा, खाई में गिरी कार, कई लोगों की जान जाने की खबर

श्रीनगर। जम्मू-कश्मीर के अनंतनाग के पास सिमथान-कोकेरनाग रोड पर हुए भीषण हादसे में कई लोगों की जान चली गई। सूमो वाहन के खाई में गिरने से उसमें सवार 05 बच्चों समेत 08 लोगों की दर्दनाक मौत हुई है। वाहन चालक के नियंत्रण खो देने से कार सड़क से सीधे खाई में जा गिरी। दुर्घटनाग्रस्त वाहन में सवार सभी लोग किश्तवाड़ निवासी बताए गए हैं। जानकारी अनुसार, दक्षिण कश्मीर के अनंतनाग जिले के कोकेरनाग के डक्सम क्षेत्र के करीब शनिवार को भीषण सड़क दुर्घटना हो गई। सूमो कार खाई में गिरने से उसमें सवार 8 लोगों की मौत हो गई। मरने वालों में दो नाबालिग भी थे। अधिकारियों का कहना है कि जेके03एच-9017 रजिस्ट्रेशन की सूमो कार अनियंत्रित होकर डकसुम के करीब सड़क से नीचे जा गिरी। इस दुर्घटना में 8 लोगों की मौत हो गई। कार में एक ही परिवार के 8 लोग सवार थे। यह परिवार किश्तवाड़ से आ रहा था। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। सभी मृतक किश्तवाड़ निवासी बताए गए हैं।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments

MatthewJak on 01-10-2023
MatthewJak on 05-10-2023
MatthewJak on 05-10-2023