JHARIA | झारखंड विश्वकर्मा बढ़ई कल्याण समिति जिला कार्यसमिति की बैठक संपन्न

JHARIA | झारखंड विश्वकर्मा बढ़ई कल्याण समिति जिला कार्यसमिति की बैठक शर्मा हार्डवेयर, कतरास मोड़, झरिया में संपन्न हुई जिसकी अध्यक्षता जिला अध्यक्ष लखन लाल शर्मा ने किया। सर्वप्रथम भगवान विश्वकर्मा जी के चित्र पर माल्यार्पण एवं धूप दीप के साथ कार्यक्रम की शुरुआत हुई। बैठक को संबोधित करते हुए पदाधिकारियों ने सदस्यता अभियान चलाकर संगठन को मजबूत करने की बात कही तथा सामाजिक कार्यकर्ता एवं पत्रकार गोविंद शर्मा जी के गत दिनों निधन होने को लेकर शोक संवेदना जाहिर करते हुए 2 मिनट का मौन धारण भी रखा गया। बैठक में मुख्य रूप से जिला अध्यक्ष जिला अध्यक्ष लखन लाल शर्मा, जिला महामंत्री गुप्तेश्वर शर्मा, प्रदेश उपाध्यक्ष बैजू शर्मा, प्रदेश महासचीव उमेश कुमार शर्मा, जिला कार्यकारी अध्यक्ष विलायती शर्मा, धनबाद प्रखंड अध्यक्ष विजय शर्मा, तोपचांची प्रखंड अध्यक्ष बिशु शर्मा, धनबाद प्रखंड मीडिया प्रभारी प्रकाश शर्मा, झरिया प्रखण्ड सचिव अखिलेश शर्मा, उपाध्यक्ष कृष्णा शर्मा, मनोज शर्मा, गणेश शर्मा, राम उग्रह शर्मा, सुरेंद्र शर्मा, राम अवतार शर्मा, कारूकांत शर्मा, विजय कुमार विश्वकर्मा, प्रताप नारायण शर्मा आदि मौजूद रहे।

Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now
WhatsApp Channel Join WhatsApp

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *