कला, साहित्य और पाककला में युवाओं को मिलेगा जियो ट्रेनिंग का अवसर
पारंपरिक कलाओं को मिलेगा मंच, लोक कलाकारों को मिलेगा नया प्रशिक्षण
Jharkhand Lok Kala Training: झारखंड सरकार अब राज्य की लोककलाओं और सांस्कृतिक विरासत को सहेजने और बढ़ावा देने के लिए एक विशेष पहल करने जा रही है। इसके तहत राज्य भर में Jiyo Training Program आयोजित किया जाएगा, जिसमें क्षेत्रीय लोककला, साहित्य और पाककला को विशेष रूप से शामिल किया जाएगा। इस योजना का संचालन पर्यटन, कला-संस्कृति, खेलकूद तथा युवा कार्य विभाग, रांची द्वारा किया जाएगा।
स्थानीय कलाकारों को मिलेगा प्रशिक्षण, भागीदारी के लिए खुला आमंत्रण
इस योजना के अंतर्गत राज्य के स्थानीय स्तर पर काम करने वाले कलाकारों, सांस्कृतिक संस्थाओं और लोकसंस्कृति से जुड़े लोगों को शामिल किया जाएगा। विशेष रूप से वे लोग जिनका कार्य लोककला, पाककला, साहित्य और सांस्कृतिक परंपराओं से जुड़ा है, वे इस प्रशिक्षण कार्यक्रम का हिस्सा बन सकते हैं।
Training for Folk Artists: आवेदन प्रक्रिया और संपर्क विवरण
राज्य में कलाओं के प्रशिक्षण हेतु इच्छुक प्रतिभागियों को आवश्यक दस्तावेजों के साथ निर्धारित डाक से आवेदन करना होगा। आवेदन पत्र निदेशालय, आतंरिक शाखा, कमरा संख्या 309 (ए), तीसरी मंज़िल, एमडीआई भवन, धुर्वा, रांची के पते पर भेजा जा सकता है। आवेदन में कलाकार का विवरण, कार्य का अनुभव और प्रशिक्षण में रुचि स्पष्ट रूप से उल्लेखित होना चाहिए।
