धनबाद: जिले में शिशु मृत्यु दर में कमी लाने तथा डायरिया से बचाव को लेकर मंगलवार को सदर अस्पताल में सघन डायरिया नियंत्रण पखवाड़ा शुरू किया गया, जो 17 जून तक चलेगा. उद्घाटन सिविल सर्जन आलोक विश्वकर्मा, प्रभारी उपाधीक्षक डॉ राकेश कुमार, डॉक्टर संजीव गोलास तथा डॉक्टर रोहित गौतम ने संयुक्त रूप से किया. इस अवसर पर सिविल सर्जन ने अस्पताल में उपस्थित माताओं को डायरिया के बारे में विस्तार से जानकारी देते हुए ओआरएस घोल का वितरण किया.
Related Posts
अवैध खनन हादसा: चाल धंसने से बरमुड़ी में मची अफरातफरी, दो युवकों की मौत
अवैध खनन हादसा:घायलों को आनन-फानन में मलबे से बाहर निकाला गया। इस हादसे में मैथन के पोड़ाडीह गांव निवासी दीपक…
Accident: देवघर से पूजा करके लौट रहे कांवरियों की गाड़ी पेड़ से टकरायी, चालक की मौत, तीन गंभीर रूप से घायल
जानकारी के अनुसार बोलेरो में चार लोग सवार होकर देवघर से पूजा करके अपने घर हजारीबाग लौट रहे थे. इसी दौरान नवलशाही थाना क्षेत्र के मारुति चौक के पास सुबह लगभग 5 बजे जानवर बचाने के चक्कर में बोलेरो एक पेड़ में जाकर टकरा गई जिसमें चालक की मौके पर मौत हो गई. ग्रामीणों की मदद व पुलिस के सहयोग से इन्हें कोडरमा सदर अस्पताल लाया गया. अस्पताल में डॉक्टर द्वारा चालक को मृत घोषित कर दिया गया, जबकि तीन घायलों का इलाज सदर में चल रहा है।
