झारखंड के मुख्‍यमंत्री हेमंत सोरेन का मनाया गया 49 वां जन्म दिवस, धनबाद लोकसभा क्षेत्र की कांग्रेस नेत्री अनुपमा सिंह व बेरमो विधायक अनूप सिंह ने मिठाई खिला दी शुभकामनाएं

रांची: शनिवार 10 अगस्त को झारखंड के मुख्‍यमंत्री हेमंत सोरेन का 49 वां जन्मदिवस मनाया गया। इस अवसर पर धनबाद लोकसभा क्षेत्र की लोकप्रिय कांग्रेस नेत्री अनुपमा सिंह व बेरमो विधायक अनूप सिंह ने पुष्पगुछ देकर श्री सोरेन का मुंह मीठा कराया। रांची स्थ‍ित मुख्‍यमंत्री आवास पर पहुंचकर अनुपमा सिंह व अनूप सिंह ने दीर्घायु की कामना करते हुए श्री साेरेन को सदैव झारखंड की जनता की सेवा करने आशा जताया। याकी में समर्पित होकर तत्पर रहने वाले झारखंड को बुलंदियों एवं नित प्रतिदिन नए मुकाम में ले जाने वाले हम सबों के अभिभावक हेमंत भाई को शुभकामनाएं बधाइयां देते हुए दीर्घायु पारिवारिक जीवन एवं उत्तम स्वास्थ्य रहने की कामना की और अनुपमा सिंह ने कहा हाथों में कैदी का निशान देखकर मन दुखी विचलित भी हुआ कि केंद्र में बैठी सत्ता के हनक में सत्ता का दुरुपयोग करते हुए किस प्रकार साजिश रच कर हेमंत भाई एक चुने हुए बेदाग लोकप्रिय आदिवासी मुख्यमंत्री को बिना किसी सबूत बिना कोई अपराध के जेल में डेढ़ सौ दिन तक डाल दिया गया केंद्र में बैठी भाजपा के शासनकाल में आम व्यक्ति आदावासियों दलित शोषितों के साथ न जाने कितना अन्याय हो रहा होगा आज झारखंड के सर्वांगीण विकास के लिए हेमंत सोरेन जैसे युवा ऊर्जावान नेतृत्वकर्ता की जरूरत है देश में सामाजिक न्याय आर्थिक सशक्तिकरण और समावेशी विकास के लिए बिना डरे बिना झुके लड़ रहे हैं चुनौतियों से लड़ने के प्रतीक बन गए हैं ईश्वर आपको बुरी नजर से बचाए इसी प्रकार आप झारखंड की प्रगति और गरीबों व वंचितों के सशक्तिकरण के लिए काम करते रहें

Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now
WhatsApp Channel Join WhatsApp