झारखंड प्रदेश कांग्रेस के नवनियुक्त अध्यक्ष केशव महतो कमलेश का पदभार ग्रहण | रांची आगमन पर आज होगा स्वागत :धनबाद कांग्रेस जिलाध्‍यक्ष संतोष सिंह

धनबाद: आप सभी सम्मानित कांग्रेसजन को आमंत्रित करते हुए सूचित करना है 22/08/2024 दिन बृहस्पतिवार को, दोपहर 12 :15 बजे को रांची एयरपोर्ट पर आ रहे हैं। तत्पश्चात कांग्रेस भवन में नवनियुक्त अध्यक्ष केशव महतो कमलेश प्रभार ग्रहण करेंगें। सभी सम्मानित धनबाद जिला कांग्रेस कमिटी के पदाधिकारीगण, वरिष्ठ कांग्रेसजनों, माननीय पूर्व मंत्रीगण, माननीय विधायक, एआईसीसी के सभी सदस्य, प्रदेश डेलिगेट, प्रदेश कांग्रेस के सभी पदाधिकारीगण,सभी मंच -मोर्चा के जिलाध्यक्षों एवं सभी प्रखंड/नगर कांग्रेस अध्यक्षों एवं सभी विधानसभा एवं प्रखंड\नगर के प्रभारीगण से आग्रह है कि निर्धारित तय समय पर रांची एयरपोर्ट पहुंचने का निर्देश प्राप्त हुआ है। आप सभी को सुचित करते हुए आग्रह है कल दिनांक 22/8/2024 बृहस्पतिवार को सुबह 7 बजे प्रभू चौक पुटकी से रांची के लिए प्रस्थान करना है। आग्रह है निर्धारित समयानुसार पुटकी चौक पर पहूँचने का कष्ट करेगें